टिहरी- हादसे में आठ की मौत: हरिद्वार अंत्येष्टि से घनसाली लौट रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, PM मोदी ने किया मुआवजे का एलान

रिद्वार अंत्येष्टि से घनसाली लौट रहा वाहन चंबा-कोटीकॉलोनी मोटर मार्ग पर नैल के पास अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में गिर गया जिससे वाहन में सवार 10 में से आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दो घायलों को जिला अस्पताल बौराड़ी में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

 

भिलंगना ब्लॉक में नैलचामी क्षेत्र के चकरेड़ा गांव से 10 लोग हरिद्वार अंत्येष्टि में गए थे। लौटते समय दोपहर करीब 2.15 बजे वाहन चंबा-कोटीकॉलोनी मोटर मार्ग पर नैल गांव के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। घटना का पता चलते ही चंबा थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने खाई में उतर कर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

दो घायलों को खाई से निकालकर जिला अस्पताल बौराड़ी पहुंचाया गया जबकि वाहन सवार आठ अन्य लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। वाहन दुर्घटना की सूचना मिलने पर डीएम नितिका खंडेलवाल, विधायक किशोर उपाध्याय, एसएसपी श्वेता चौबे और सीएमओ डॉ. श्याम विजय ने मौके पर पहुंचकर घायलों को जिला अस्पताल बौराड़ी पहुंचवाया।
 

एसएसपी ने बताया कि दुर्घटना में घायल उत्तम कुमार (36) पुत्र पुस्सू मास्टर निवासी ग्राम लोस्तू बडियारगढ़ कीर्तिनगर टिहरी गढ़वाल और अंकित लाल (22) पुत्र आशा लाल निवासी ग्राम ठेला नैलचामी भिलंगना टिहरी को जिला अस्पताल बौराड़ी में भर्ती कराया गया है। जबकि मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजे गए हैं। सीएमएस डाॅ. अमित राय ने कहा कि प्राथमिक उपचार के बाद अंकित को हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है जबकि उत्तम की स्थिति खतरे से बाहर है। दुर्घटना वाले स्थान पर काफी ढलान और तीखा मोड है लेकिन दुर्घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने कहा कि घटना की जांच की जाएगी।

और पढ़े  उत्तराखंड: राज्य में स्वाइन फ्लू के 31 नए मामले मिले, मरीजों की संख्या बढ़कर 484 पहुंची, 84 सक्रिय

पीएम ने किया मुआवजे का एलान

पीएम मोदी ने हादसे को लेकर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल ज़िले में एक दुर्घटना में लोगों की जान जाने की घटना दुखद है। इस हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति मैं अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। ईश्वर से प्रार्थना है कि घायल लोग जल्द से जल्द ठीक हों। इस हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को पीएमएनआरएफ से दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे। राज्य सरकार द्वारा भी उत्तराखंड सड़क परिवहन दुर्घटना राहत नियमावली के तहत मृतक आश्रितों को 2-2 लाख रुपये सहायता राशि प्रदान की जाएगी । इसके अतिरिक्त  मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से भी मृतक आश्रितों को 3-3 लाख रुपये और गंभीर घायलों को 50-50 हजार रुपये की अतिरिक्त सहायता देने के निर्देश दिए गए हैं।

इनकी गई जान

1- आशा लाल (40) पुत्र अषाडू निवासी ग्राम ठेला नैलचामी भिलंगना टिहरी।
2- विजय लाल (36) पुत्र भुरखिलिया निवासी ग्राम ठेला नैलचामी भिलंगना।
3- प्रेमलाल (60) पुत्र संतूलाल निवासी ग्राम चकरेड़ा घटनसाली
4- महावीर (60) पुत्र विशु लाल निवासी चकरेड़ा घनसाली।
5- शिव सिंह (35) पुत्र पुष्कर सिंह वाहन चालक ग्राम होल्टा घनसाली।
6- सोहन लाल (65)गोपाल निवासी ग्राम चकरेड़ा घनसाली।
7- लक्ष्मण (65) पुत्र मुरखिलिया निवासी चांजी घनसाली।
8- राहुल (25) पुत्र हरीश लाल निवासी ग्राम लडियासू रूद्रप्रयाग

मुख्यमंत्री ने वाहन दुर्घटना पर जताया शोक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी जिले के नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में मृतकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असीम दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

और पढ़े  हरिद्वार- रुड़की में कार्रवाई: व्यापारिक प्रतिष्ठानों के 3 ठिकानों पर GST की टीम का छापा, 38 लाख जमा

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए है कि दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को समुचित उपचार उपलब्ध कराया जाए। राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की कमी न रहने दी जाए। उन्होंने अधिकारियों को स्थिति पर सतत निगरानी बनाए रखने के भी निर्देश दिए हैं। उधर स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने हादसे पर दुख प्रकट किया। उन्होंने जिला प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया। स्वास्थ्य मंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिजनों को दुख को सहन करने की शक्ति दें।

  • Related Posts

    उत्तराखंड: 18-19 सितंबर को लैंसडौन में रहेंगे सीडीएस और एनएसए, गढ़वाल राइफल्स का करेंगे दौरा

    राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल एनएस राजा सुब्रमणि 18 और 19 सितंबर को लैंसडौन स्थित गढ़वाल राइफल्स का दौरा करेंगे। पुलिस प्रशासन…

    CM धामी बर्थडे: मनाया युवा संकल्प दिवस,CM धामी ने युवाओं से मांगा तीन संकल्पों का गुलदस्ता

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन युवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। मुख्यमंत्री ने अपने जन्मदिवस पर युवाओं से तीन संकल्पों का गुलदस्ता मांगा। पहला, जीवन में एक…