ईद-उल-अजहा- देहरादून: बकरीद की नमाज की गई अदा,एक-दूसरे गले लगाकर दी मुबारकबाद, अमन-चैन की मांगी गई दुआ

Spread the love

 

स्लाम धर्म का प्रमुख पर्व ईद-उल-अजहा  शनिवार को अकीदत के साथ मनाया गया। ज्वालापुर क्षेत्र और देहात में ईद के त्यौहार को लेकर पुलिस ने भी सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध किए। नगर निगम की तरफ से भी सफाई व्यवस्था के खास इंतजाम किए गए हैं।

हरिद्वार में बकरीद की मुख्य नमाज सुबह 9 बजे ज्वालापुर की ईदगाह में अदा की गई, जिसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने शिरकत की।। इसके अलावा ज्वालापुर कटहरा बाजार स्थित जामा मस्जिद में सुबह 6:45 बजे नमाज अदा की गई।

इसके बाद शहर की अन्य प्रमुख मस्जिदों में भी तय समय पर नमाज अदा की गई। ईद-अल-अजहा के अवसर पर लोग पैगंबर हज़रत इब्राहीम की कुर्बानी की मिसाल को याद करते हुए जानवरों की कुर्बानी देते हैं।

वहीं देहरादून में चकराता रोड स्थित ईदगाह में मुस्लिम समुदाय के सैकड़ों लोगों ने बकरीद (ईद-उल-अजहा) की नमाज अदा की। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी और देश में अमन-शांति व सौहार्द की दुआ की। नमाज के लिए सुबह से ही ईदगाह में लोगों की भीड़ उमड़ने लगी थी। धर्मगुरुओं ने कुर्बानी के महत्व पर प्रकाश डाला और एकता का संदेश दिया।

प्रशासन की ओर से सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे। मौके पर नगर निगम ने सफाई और पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की। उधर श्रीनगर गढ़वाल में ईद-उल-अजहा का पर्व उल्लास के साथ मनाया गया। स्थानीय ईदगाहों और मस्जिदों में सुबह बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एकत्र होकर ईद की विशेष नमाज अदा की।

और पढ़े  उत्तराखंड लोक सेवा आयोग- आयोग न जारी किया कार्यक्रम, पीसीएस मुख्य परीक्षा 27 अप्रैल से, एडमिट कार्ड 11 से मिलेंगे

 

नमाज के बाद नमाजियों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और देश में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी।

इस मौके पर प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। यातायात को नियंत्रित रखने के लिए नगर क्षेत्र में पुलिस बल तैनात रहा। नगर के प्रमुख ईदगाहों में नगर पालिका द्वारा साफ-सफाई और पेयजल की व्यवस्था की गई थी। बच्चों और युवाओं में पर्व को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।


Spread the love
  • Related Posts

    रुद्रप्रयाग- बर्फ की मोटी चादर से ढका केदारनाथ धाम, 22 अप्रैल को खुलने हैं कपाट

    Spread the love

    Spread the loveकेदारनाथ धाम इस समय बर्फ की मोटी चादर से ढका हुआ है। और बेहद खूबसूरत नजारा यहां का दिख रहा है। लेकिन इसका असर यात्रा से पहले की…


    Spread the love

    हरिद्वार- गंगा के ऊपर राज्य का सबसे लंबा ब्रिज तैयार, शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति, कुंभ में यात्रियों का लाभ

    Spread the love

    Spread the loveधर्मनगरी में आने वाले श्रद्धालु अब हरिद्वार में श्रद्धा और आस्था का बेहतर संगम देख सकेंगे। प्रदेश का सबसे पहला मेजर ब्रिज बनकर तैयार है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण…


    Spread the love