अयोध्या में ईद उल अजहा (बकरीद)की नमाज सकुशल संपन्न हुई।

Spread the love

अयोध्या –

अयोध्या में ईद उल अजहा (बकरीद)की नमाज सकुशल संपन्न की गई। जिसके बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली।इस बार सिविल लाइन ईदगाह पर काफी कम संख्या में नमाजी पहुंचे।शहर में आसपास की मस्जिदों में भी बकरीद की नमाज पढ़ी गई। शहर के सिविल लाइन के ईदगाह पर नायब इमाम ने नमाज पढ़वाई। रविवार को सुबह से ही शहर की मुख्य मस्जिदों के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल और सीआरपीएफ के जवान तैनात रहे।नमाजियों के लौटने तक पुलिस फोर्स सड़क पर मुस्तैद रही। जुमे की नमाज से पहले जामा मस्जिद के आसपास पुलिस ने सुरक्षा का घेरा बनाकर रखा था। इस दौरान मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी तैनात थे।वही अयोध्या एसएसपी प्रशांत वर्मा ने कहा कि अयोध्या में बकरीद की नमाज सकुशल संपन्न हो गई है सहयोग के लिए सभी धर्म गुरुओं का धन्यवाद है सभी से अपील है कि आप किस त्यौहार के साथ त्यौहार मनाए। टाटशाह मस्जिद के शहर पेश इमाम शमसुल कमर कादरी ने बताया कि सभी मस्जिदों में शांति पूर्वक नमाज अदा करने की अपील की गई थी जो कि शांतिपूर्वक अदा हो गई सभी मुस्लिम भाइयों से अपील है कि अमन के इस त्यौहार को आपसी सौहार्द और भाईचारा के साथ मनाएं।


Spread the love
और पढ़े  अयोध्या- वैदिक मंत्रोच्चार के बीच राष्ट्रपति मुर्मू ने की श्रीराम यंत्र की स्थापना, आरती उतारी
  • Related Posts

    फरसा वाले बाबा- हाथ में 15 किलो का हथियार, रात में निकलते थे गोतस्करों को पकड़ने, कई बार हुए जानलेवा हमले

    Spread the love

    Spread the loveहाथ में 15 किलो का फरसा, रात में सड़कों पर गश्त और गो तस्करी के खिलाफ सख्त तेवर, यही पहचान थी चंद्रशेखर बाबा की, जिन्हें पूरा ब्रज क्षेत्र…


    Spread the love

    एचपीसीएल Murder Case: बदायूं में हत्यारोपी अजय प्रताप सिंह और उसके साथियों पर लगेगा गैंगस्टर,  संपत्ति होगी जब्त

    Spread the love

    Spread the loveबदायूं के सैंजनी गांव स्थित एचपीसीएल प्लांट में दो अधिकारियों की हत्या के मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह व उसके साथियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई कर अवैध तरीके…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *