एलपीजी गैस बुकिंग: गैस बुकिंग के लिए जारी हुआ ये नया नंबर, मिस्ड कॉल से सिलिंडर होगा बुक, तुरंत नोट कर लें

सर्वर की दिक्कत के बीच 20 हजार एलपीजी सिलिंडर की आपूर्ति रोजाना हो रही है। साल में कभी-कभार सिलिंडर लेने वाले 15 हजार बुकिंग से दबाव और बढ़ गया है। इससे सर्वर प्रभावित होने से बुकिंग में दिक्कत आ रही है। बुकिंग के लिए दिक्कत होने पर नए नंबर और जारी कर दिए हैं।

 

इंडियन ऑयल कारपोरेशन के जिले के नोडल अधिकारी विनीत कुमार ने बताया कि जिले में 85 गैस एजेंसी हैं। 13.06 लाख कनेक्शन हैं। अभी रोजाना 19,221 की बुकिंग हो रही है। इसके मुकाबले इनके साथ ही पेंडिंग बुकिंग के मिलाकर रोजाना 19,644 सिलिंडर की आपूर्ति की जा रही है। पैनिक के चलते पीएनजी धारक और ऐसे परिवार, जिनके दो कनेक्शन हैं।

उनकी ओर से अनावश्यक बुकिंग कराने के चलते सर्वर पर दबाव पड़ रहा है। अतिरिक्त 15 हजार बुकिंग हो रही हैं। एलपीजी और पीएनजी की कोई कमी नहीं है, ऐसे में लोग अनावश्यक बुकिंग करने से बचें। सरकार के नए आदेश के अनुसार पीएनजी और एलपीजी में से एक ही का कनेक्शन मान्य होगा।

गैस बुकिंग को ये नंबर और किए जारी:
– मिस्ड कॉल देकर बुकिंग के लिए- 8927225667
– आईवीआरएस 8391990070
और पढ़े  UP: पुणे से पटना जा रही फ्लाइट की लखनऊ में आपात लैंडिंग, खराब मौसम के चलते लेना पड़ा ये फैसला
  • Related Posts

    कन्नौज में दर्दनाक हादसा: पिकनिक से लौट रही स्कूल बस को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, चार बच्चों की मौत, 35 घायल

    कन्नौज जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ठठिया थाना क्षेत्र अंतर्गत एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 209.9 पर टॉयलेट के लिए खड़ी स्कूली बच्चों…

    काशी में अनंत अंबानी: बाबा विश्वनाथ के चरणों में अर्पित किए पांच करोड़, मां अन्नपूर्णा का भी लिया आशीर्वाद

    रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक अनंत अंबानी ने सोमवार को बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। साथ ही पांच करोड़ रुपये दान दिया। विश्वनाथ धाम में अंबानी परिवार की ओर…