देहरादून- मेधावी छात्र सम्मान समारोह में बोले मुख्यमंत्री धामी, मिड डे मील योजना को लेकर की बड़ी घोषणा

Spread the love

देहरादून- मेधावी छात्र सम्मान समारोह में बोले मुख्यमंत्री धामी, मिड डे मील योजना को लेकर की बड़ी घोषणा

मुख्यमंत्री धामी ने आज शिक्षा निदेशालय, ननूरखेड़ा में अमर उजाला की ओर से आयोजित ‘मेधावी छात्र सम्मान’ कार्यक्रम में 10वीं व 12वीं की परीक्षा में उत्तीर्ण 108 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।

इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड के 2871 विद्यालयों में मिड डे मील योजना के तहत बनने वाले भोजन के लिए राज्य सरकार की ओर से प्रत्येक विद्यालय को दो गैस सिलिंडर और एक चूल्हा उपलब्ध कराए जाने की घोषणा की। सीएम ने कहा कि इस पर लगभग 2 करोड़ 15 लाख का व्यय आएगा।

मुख्यमंत्री ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी मेधावी विद्यार्थी भविष्य के कर्णधार हैं, जो आने वाले समय में विभिन्न क्षेत्रों में जाकर अपनी सर्वोच्च सेवाएं देंगे। मेधावी छात्र सम्मान जैसे कार्यक्रम छात्रों को प्रोत्साहित करते हैं। उन्होंने कहा देश एवं राज्य का भविष्य हमारे युवाओं, विद्यार्थियों के हाथों में है। मेधावी विद्यार्थियों ने प्रतिभा से अपने परिजनों, विद्यालय, शिक्षकों एवं सरकार को भी गौरवान्वित किया है।


Spread the love
और पढ़े  ऋषिकेश- गजब! सरकारी अस्पताल में दवा नहीं, चंदा जमा कर एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगवा रहे मरीज
  • Related Posts

    देहरादून- सामूहिक कन्या पूजन में पहुंचे CM, बोले-बेटियों के प्रति हमारे समर्पण, भावनाओं को दर्शाता है पर्व

    Spread the love

    Spread the loveसीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून प्रेमनगर में आयोजित सामूहिक कन्या पूजन में हिस्सा लिया। इस दौरान सीएम धामी ने कहा यह एक अद्भुत ‘पूजन’ कार्यक्रम है। इसमें…


    Spread the love

    देहरादून- गैस संकट, 17 हजार लोगों ने की बुकिंग, 15 हजार को बांटी गई गैस

    Spread the love

    Spread the love     देहरादून जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति बढ़ाने के प्रयासों के बावजूद स्थिति सामान्य नहीं हो पा रही है। सोमवार को लगभग 15,020 घरेलू और 512…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *