जंगल ब्रेकिंग- मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र खटीमा‌ से लेकर हल्द्वानी,रूद्रपुर,देहरादून के जंगलों में वन तस्करों का आतंक

जंगल ब्रेकिंग- मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र खटीमा‌ से लेकर हल्द्वानी,रूद्रपुर,देहरादून के जंगलों में वन तस्करों का आतंक

सूबे की भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र खटीमा‌ से लेकर हल्द्वानी,रूद्रपुर देहरादून के जंगलों में वन तस्करों का आतंक “बेखौफ तस्कर काट रहे हैं अंधाधुंध बेशकीमती जंगल “सोया वन महकमा।

हल्द्वानी,रूद्रपुर ,हरिद्वार, देहरादून के जंगलों के बाद अब मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र के खटीमा के जंगल में वन तस्करों ने बोला धावा”सूत्रों की माने तो वन तस्करों ने खटीमा रेंज के अन्तर्गत चकरपुर चौकी के पीछे काट डाले दो बेशकीमती सागौन के पेड़”काटे गए पेड़ों की लकड़ी को उठा ले गए वन तस्कर”काटे गए पेड़ों की जड़ें दे रही है घटना की गवाही।

खटीमा रेंज के अन्तर्गत चकरपुर चौकी के पीछे खड़े सागौन के पेड़ों को वन विभाग की मिलीभगत से वन तस्करों दिया काट”काटे गए पेड़ों की बेशकीमती लकड़ी को उठा ले गए वन तस्कर”15 अगस्त को दिया वन तस्करों ने घटना को अंजाम” खटीमा रेंज का चार्ज ट्रेनी आईएफएस को दिए जाने के बाद से वनकर्मी हुए बेलगाम।

बीते कुछ ही माह में वन तस्करों ने कुमाऊँ मण्डल की विभिन्न रेंजों से कर डाली सगौन,खैर के पेड़ों की तस्करी” तस्करी के मामले में वन विभाग ने कार्रवाई करते विभिन्न रेंजों से पकड़े कई वन तस्कर”मुकदमा दर्ज भेजे गए जेल”तस्करी के मामले में तराई केन्द्रीय वन प्रभाग रूद्रपुर,और तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी डिवीजन है सबसे ऊपर” दोनों ही डिवीजन में आये सबसे ज्यादा खैर एंव सागौन के मामले”कई मामलों के तस्कर चल रहे फरार।

और पढ़े  उत्तराखंड: खानपुर विधायक उमेश कुमार का बड़ा एलान, कल सदन से देंगे इस्तीफा, विपक्ष पर लगाए आरोप

सूबे में वन विभाग की लापरवाही के चलते प्रदेश की 39 वन प्रभागों 104.54 वर्ग किलोमीटर जंगल पर अतिक्रमणकारियों का कब्जा “जिसमें तराई पूर्वी वन प्रभाग, 5768.06 तथा पश्चिम वन प्रभाग में 2102.72 एंव बदरीनाथ वन प्रभाग में 0936.65 और देहरादून वन प्रभाग में 526.52 के अलावा अन्य प्रभाग/ वन्यजीव क्षेत्रों की 1120.63 वन भूमि पर है अतिक्रमणकारियों का कब्जा”इन क्षेत्रों में हुई हजारों पेड़ों की अवैध कटाई “सोता रहा वन विभाग” प्रदेश के वन मंत्री सुबोध उनियाल ने की कार्रवाई की बात।

  • Related Posts

    HALDWANI- लालकुआं पुलिस ने 110 पाउच कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

        डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी…

    करवा चौथ 2026- करवा चौथ पर भद्रा कब से कब तक रहेगी? जानें समय..

    करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष धार्मिक महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुखी वैवाहिक जीवन और परिवार की खुशहाली की कामना…