खुला बदरीनाथ हाईवे: पांचवें दिन खुला हाईवे,शुरू हुई वाहनों की आवाजाही, हिल साइड पर अभी भी फैला है मलबा

खुला बदरीनाथ हाईवे: पांचवें दिन खुला हाईवे,शुरू हुई वाहनों की आवाजाही, हिल साइड पर अभी भी फैला है मलबा

नंदप्रयाग के समीप भूस्खलन क्षेत्र पर्थाडीप में बदरीनाथ हाईवे आज पांचवे दिन खुला। हाईवे से मलबा हटाकर वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी गई है। मंगलवार को हाईवे के खुलने पर चार दिनों से जगह-जगह फंसे ट्रक व ट्राले अपने गंतव्य को रवाना हो गए हैं।

हालांकि, यहां खतरा अभी भी बरकरार है। यहां करीब 40 मीटर हिस्से में मलबा फैला था जिसे हटाया गया। यह मलबा हिल साइड पर अभी भी पसरा है। बारिश होने पर मलबा फिर से हाईवे पर आ सकता है। बता दें कि 23 अगस्त को बारिश के बाद बदरीनाथ हाईवे पर भारी मात्रा में मलबा आ गया था। जिससे हाईवे बंद हो गया था। एनएचआईडीसीएल की टीम हाईवे से मलबा हटाने में जुटी थी लेकिन भूस्खलन क्षेत्र में पहाड़ी से बार-बार चीड़ के पेड़ और मलबा गिर रहा था।

जिसके चलते वाहनों को नंदप्रयाग से सैकोट गांव होते हुए कोठियालसैंण और उसके बाद बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब भेजा जा रहा था। यहां करीब सात किमी सैकोट सड़क यात्रा का वैकल्पिक मार्ग बना है। लेकिन यहां भी दबाव बढ़ने लगा था।

और पढ़े  सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती, UP से ऋषिकेश पहुंचे युवक ने नाबालिग से किया दुष्कर्म
  • Related Posts

    उत्तराखंड: अगले सप्ताह हल्द्वानी में BJP प्रदेश कार्यसमिति की बैठक प्रस्तावित, नितिन नवीन हो सकते हैं शामिल

    भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक अगले सप्ताह हल्द्वानी में प्रस्तावित है। अब तक तय कार्यक्रम में इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी शामिल हो सकते हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष का कुमाऊं…

    पौड़ी- विकासखंड थलीसैंण के दूरस्थ मजरा महादेव पहुंचीं DM, तहसील दिवस में 175 से अधिक शिकायतों पर मौके से तय हुई कार्रवाई

          दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्र के ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय तक न आना पड़े, इसी उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता…