मंत्री संजीव अरोड़ा पर ईडी रेड: CM ने भाजपा पर कसा तंज, कहा-मोदी क्या हैं, औरंगजेब भी पंजाब को नहीं झुका पाया

पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा के चंडीगढ़ स्थित आवास पर शनिवार सुबह ईडी की रेड हुई है। सेक्टर दो में अरोड़ा के आवास पर सुबह करीब 20 गाड़ियों में टीम पहुंची है। मंत्री संजीव अरोड़ा पर महीने भर में ईडी की दूसरी कार्रवाई है। इससे पहले उनके लुधियाना के ठिकानों पर दबिश हुई थी।

 

पंजाब नहीं झुकेगा-सीएम

वहीं इस रेड पर भड़के सीएम भगवंत मान ने ट्वीट कर भाजपा पर निशाना साधा है। सीएम ने एक्स पर लिखा-आज फिर बीजेपी की ईडी संजीव अरोड़ा के घर आई है। एक साल में यह तीसरी बार है जब बीजेपी की ईडी उनके घर आई है, और एक महीने में दूसरी बार। फिर भी उन्हें कुछ नहीं मिला। मैं मोदी जी से कहना चाहता हूँ कि पंजाब गुरुओं की धरती है; औरंगजेब भी इसे झुका नहीं पाया था। यह भगत सिंह की धरती है, जिन्होंने अंग्रेजों के सामने कभी सिर नहीं झुकाया; इसलिए पंजाब मोदी की चालों के आगे कभी नहीं झुकेगा। पंजाब, ईडी और भाजपा के इस अनैतिक गठबंधन को खत्म कर देगा।

 

भाजपा के मंसूबे नहीं होंगे सफल

संगरूर में पत्रकारोें से बातचीत में भगवंत मान ने चेतावनी देते हुए कहा कि पंजाब के भाईचारे को तोड़ने के भाजपा के मंसूबे कभी सफल नहीं होंगे और पंजाब के साथ किए जा रहे अन्याय का पंजाबी कड़ा जवाब देंगे।

मुख्यमंत्री ने भाजपा की कार्यप्रणाली पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि जब भी चुनाव करीब आते हैं तो भाजपा बम धमाकों, मानहानि के नोटिसों और ईडी की रेड जैसे हथकंडों का सहारा लेती है। उन्होंने कहा कि भाजपा मानहानि के नोटिस भेजकर डराना चाहती है, लेकिन हमें इनकी कोई परवाह नहीं है। मोदी सरकार को अपनी तानाशाही और ऐसे घटिया हथकंडे बंद करने चाहिए।

और पढ़े  परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: जांच के लिए मानसा पहुंची CBI,पुलिस ने टीम को सौंपी मामले से संबंधित फाइल

मुख्यमंत्री ने पश्चिम बंगाल की स्थिति का हवाला देते हुए कहा कि वहां शपथ ग्रहण से पहले ही हिंसा का माहौल बना दिया गया है। पूरा बंगाल जल रहा है। सांप्रदायिक सद्भाव का संदेश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, पंजाब की धरती बहुत उपजाऊ है, यहां हर तरह के बीज बोए जा सकते हैं, लेकिन नफरत की पैदावार यहां कभी नहीं हो सकती।

उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यहां का आपसी भाईचारा बहुत मजबूत है और दिल्ली की सत्ता पंजाब के साथ जो अन्याय कर रही है, उसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ेगा।

 

दो दिन पहले मोहाली में हुई थी रेड

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने वीरवार को मोहाली और चंडीगढ़ में करीब 12 ठिकानों पर एक साथ छापे मारे थे। मोहाली के छज्जू माजरा स्थित वेस्टर्न टावर्स सोसाइटी में सुबह आईटी कारोबारी नितिन के फ्लैट पर रेड की गई थी। नितिन को मुख्यमंत्री के ओएसडी का करीबी बताया जा रहा है हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। तब मुख्यमंत्री ने कहा था कि इन कार्रवाइयों से उनकी सरकार का कोई संबंध नहीं है।

  • Related Posts

    परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: जांच के लिए मानसा पहुंची CBI,पुलिस ने टीम को सौंपी मामले से संबंधित फाइल

    पंजाब के मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच के लिए  सीबीआई की टीम मानसा पहुंच गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के परविंदर सिंह…

    हमने पकड़ी 20 हजार करोड़ की ड्रग: अमित शाह का CM मान से सवाल, पंजाब में ड्रग पुड़िया बनकर कैसे आई?

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह विजयदशमी के अवसर पर मंगलवार शाम लुधियाना पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) की भगवंत मान सरकार पर तीखा हमला बोला। गृह मंत्री ने…