ED ने कसा छांगुर पर शिकंजा:- मुंबई-पनामा में भी खड़ा किया था ‘काला कारोबार’, नवीन-नीतू के नाम संपत्तियां

Spread the love

 

 

वैध धर्मांतरण के आरोपी जमालुद्दीन उर्फ छांगुर और उसके करीबियों के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के छापों में विदेश से फंडिंग के पुख्ता सुराग मिले हैं। ईडी के मुताबिक छांगुर और उसके करीबियों के 22 खातों के विश्लेषण के बाद करीब 60 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग होने से जुड़े प्रमाण मिले हैं। इसमें छांगुर, नवीन रोहरा और नीतू रोहरा की भूमिका सामने आई है। ईडी को छांगुर से जुड़े एक बुटीक से संपत्तियों के दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। सुभाषनगर स्थित आसवी बुटीक कॉम्पलेक्स को सील कर दिया गया है। इसी बुटीक में छांगुर सारे अवैध धंधे के कागजात रखता था।

ईडी ने बृहस्पतिवार को छांगुर और उसके करीबियों के बलरामपुर, मुंबई व लखनऊ के 15 ठिकानों पर छापा मारा था। शुक्रवार दोपहर तक चली जांच में सामने आया कि छांगुर को मिली रकम से यूपी और महाराष्ट्र में कई संपत्तियों को खरीदा गया जिसमें अधिकांश नवीन व नीतू के नाम हैं। छांगुर और उसके करीबियों के ठिकानों की तलाशी में ईडी को विदेशी संस्थाओं से संबंध होने का पता चला है।

मुंबई में नवीन रोहरा के करीबी सहयोगी शहजाद शेख के मोबाइल फोन में क्रोएशियाई मुद्रा ‘कुना’ की तस्वीर मिली है। धर्मांतरण रैकेट में विदेशी मुद्रा की भूमिका की अधिक जानकारी जुटाने के लिए ईडी शेख के मोबाइल डिवाइस से डेटा का विश्लेषण कर रही है। ईडी को छापों के दौरान छांगुर के अवैध धर्मांतरण के सिंडिकेट से जुड़े दस्तावेज बरामद नहीं हुए। अधिकारियों के मुताबिक एटीएस द्वारा पूर्व में ही सारे दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए गए थे।

और पढ़े  अयोध्या- गुलाबबाड़ी परिसर में चला स्वच्छता अभियान, विधायक व महानगर अध्यक्ष ने किया जनसंपर्क

अधिकांश संपत्तियां नवीन और नीतू के नाम
बता दें कि ईडी ने बुधवार को छांगुर और उसके करीबियों के बलरामपुर, मुंबई और लखनऊ के 15 ठिकानों पर छापा मारा था। जांच में सामने आया कि छांगुर को मिली रकम से यूपी और महाराष्ट्र में कई संपत्तियों को खरीदा गया, जिसमें से अधिकांश नवीन और नीतू के नाम हैं। ईडी को छापों के दौरान छांगुर के अवैध धर्मांतरण के सिंडीकेट से जुड़े दस्तावेज बरामद नहीं हुए। अधिकारियों के मुताबिक एटीएस द्वारा पूर्व में ही सारे दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए गए थे।

मुंबई और पनामा में भी छांगुर ने खड़ा कर लिया था कारोबार
अवैध धर्मांतरण मामले के आरोपी छांगुर और उसके सहयोगियों के ठिकानों की पड़ताल में ईडी को कई संपत्तियों के सौदे के सबूत मिले हैं। छांगुर ने मुंबई में रनवल ग्रींस नामक एक कॉम्पलेक्स का सौदा किया था। मध्य अमेरिका स्थित पनामा गणराज्य में लोगोस मरीन कंपनी से जुड़े अभिलेख भी टीम के हाथ लगे हैं, जो छांगुर के करीबी नवीन रोहरा से संबंधित हैं। धर्म परिवर्तन से जुड़े दस्तावेज भी ईडी अपने साथ ले गया। छांगुर की विदेश यात्राओं, विदेशी खातों का विवरण और बैंकों से लेनदेन के अभिलेख भी मिले हैं। साथ ही मुंबई के बड़े बिजनेसमैन नासिर से छांगुर के संबंधों का भी पता चला है।


Spread the love
  • Related Posts

    एक दुल्हन को लेने आ गए दो दूल्हे- बैंक्वेट हॉल के बाहर हो गया माहौल तनावपूर्ण, पुलिस आई तब जाकर हुआ ये फैसला

    Spread the love

    Spread the love   यूपी के अमरोहा शहर में रविवार को एक शादी समारोह उस वक्त चर्चा का विषय बन गया, जब एक ही दुल्हन के लिए दो अलग-अलग बरातें…


    Spread the love

    UP- अधिवक्ता का कत्ल: इस विवाद में हुई अधिवक्ता राजीव की हत्या, मिलकर तैयार की स्क्रिप्ट

    Spread the love

    Spread the loveयूपी के मिर्जापुर में पूर्व प्रधान व अधिवक्ता राजीव सिंह उर्फ रिंकू की शनिवार को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने के दूसरे आरोपी की पहचान लंका पहड़ी निवासी…


    Spread the love