अल्मोड़ा: खाई में गिरा डंपर, चालक की मौत- परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, बुजुर्ग मां का रो रोकर हुआ बुरा हाल

हरौली-चित्तौडखाल मोटर मार्ग पर रूडोली गांव के पास शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में डंपर चालक की मौत हो गई। सूचना के अनुसार रात्रि करीब 11:30 बजे डीसीआर के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली कि महरोली क्षेत्र के पास एक डंपर गहरी खाई में गिर गया है।

 

सूचना मिलते ही पुलिस टीम रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची। बताया गया कि डंपर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया पुलिस एवं स्थानीय लोगों की मदद से चलाए गए रेस्क्यू अभियान के दौरान चालक को खाई से बाहर निकाला गया और 108 एंबुलेंस की सहायता से देवायल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान राकेश चन्द्र उर्फ जग्गु (28 वर्ष) पुत्र गोपाल दत्त रेखाड़ी, निवासी ग्राम बसोली, विकासखंड सल्ट, जनपद अल्मोड़ा के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा पंचनामा एवं अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। दुर्घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच जारी है।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
मृतक राकेश चन्द्र की घर कि आर्थिक स्थिति सही नहीं है। वह अपने घर में वृद्ध मां के साथ रहता था। उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका है तथा परिवार में एक सौतेला भाई है। बेटे की असमय मौत की खबर मिलते ही वृद्ध मां पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों के अनुसार, मां का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर व्याप्त है।

और पढ़े  उत्तराखंड: प्रदेश के GST संग्रहण में लगातार सुधार, पिछले वर्ष की तुलना में इस साल अगस्त में 16 % की बढ़ोतरी
  • Related Posts

    ऋषिकेश: नौकरी के नाम पर फर्जीवाड़ा, आउटसोर्स कर्मचारी व भाई बहन समेत 5 पर FIR

    एम्स के किच्छा स्थित निर्माणाधीन सेटेलाइट सेंटर में आउटसोर्स कंपनी के माध्यम से नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जीवाड़े के आरोप में पुलिस ने भाई बहन और एम्स के आउटसोर्स…

    उत्तराखंड: 18-19 सितंबर को लैंसडौन में रहेंगे सीडीएस और एनएसए, गढ़वाल राइफल्स का करेंगे दौरा

    राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल एनएस राजा सुब्रमणि 18 और 19 सितंबर को लैंसडौन स्थित गढ़वाल राइफल्स का दौरा करेंगे। पुलिस प्रशासन…