बारिश से प्रधानमंत्री-गृहमंत्री के रावण दहन का कार्यक्रम रद्द,यहां पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू, जानें कौन VIP कहां रहा

 

बारिश के बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को दिल्ली के लाल किले में दशहरा उत्सव में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना का ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के रावण पर निर्णायक जीत का प्रतीक है। राष्ट्रपति ने लाल किले के माधवदास पार्क में रावण दहन के लिए प्रतीकात्मक रूप से तीर-कमान चलाई। यह कार्यक्रम धार्मिक रामलीला समिति ने आयोजित किया था।

उन्होंने कहा कि दशहरा हमेशा से बुराई पर अच्छाई, घमंड पर विनम्रता और नफरत पर प्यार की जीत का प्रतीक रहा है। ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि यह सात मई को पाकिस्तान में आतंकी ढांचे के खिलाफ शुरू किया गया सैन्य अभियान था। यह जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले का जवाब था, जिसमें 26 लोग, ज्यादातर पर्यटक, मारे गए थे।
भाजपा नेता स्मृति ईरानी भी कार्यक्रम में हुईं शामिल
उन्होंने कहा कि “जब आतंकवाद मानवता पर हमला करता है, तो उसका जवाब देना जरूरी है। ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के रावण पर जीत का प्रतीक है। हम अपने सैनिकों को सलाम करते हैं। बारिश के बावजूद, लाल किले में रावण दहन देखने के लिए भारी भीड़ जुटी। राष्ट्रपति ने कहा कि रावण दहन का गहरा संदेश है। यह सिर्फ बाहरी रावण को जलाने का नहीं, बल्कि हमारे अंदर के रावण को खत्म करने का भी प्रतीक है। तभी समाज शांति और सौहार्द के साथ आगे बढ़ सकता है। उन्होंने लोगों से अपनी अंदरूनी बुराइयों को खत्म करने की अपील की। इस आयोजन में स्मृति ईरानी भी शामिल हुईं।
बारिश के चलते पीएम मोदी का कार्यक्रम रद्द
राजधानी में बृहस्पतिवार को बारिश के बीच विजय दशमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रभु श्री राम ने रावण का संहार करते हुए उसके भाई कुंभकर्ण व पुत्र मेघनाद के पुतलों को अग्नि के सुपुर्दं कर दिया। हांलाकि बारिश के कारण आईपी एक्सटेंशन की श्री रामलीला कमेटी की ओर से रावण दहन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र के आने के कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया। वहीं पीतमपुरा में श्री केशव रामलीला कमेटी के यहां गृहमंत्री अमित शाह का आना भी स्थगित कर दिया गया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी नहीं पहुंची।

और पढ़े  सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ रूस के लिए रवाना: तीन दिन के दौरे पर रक्षा सहयोग पर होगी बात, क्या है कार्यक्रम?

रामलीलाओं में रावण दहन कार्यक्रम के दौरान प्रभु राम के विजयी होने पर श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम का उद्घोष करते हुए वातावरण को राममय बना दिया। बारिश में कई जगह पुतले भींगकर खराब हो गए। इस कारण कुछ जगह पुतले जलने में दिक्कत हुई।

लालकिला मैदान में श्री धार्मिक लीला कमेटी की रामलीला में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दीप प्रज्ज्वलित के बाद राम, लक्ष्मण व हनुमान को तिलक कर रामलीला के मंचन का शुभारंभ किया गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री समृति ईरानी भी मौजूद रहीं। लालकिला मैदान में लवकुश रामलीला कमेटी के यहां फिल्म स्टार बॉबी देओल पहुंचे।

उन्होंने भारी भीड़ के बीच रावण के पुतले पर तीर चलाया। इस दौरान उनकी एक झलक पाने के लिए लोग मंच तक पहुंच गए और सभी उन्हें अपने मोबाइल के कैमरे में कैद करने में जुट गए। कमेटी के प्रधान अर्जुन कुमार ने उनको गदा, प्रभु श्रीराम की मूर्ति, पट्टका पहनाकर सम्मानित किया। यहां भी पुतले चलाने में परेशानी हुई। लालकिला मैदान में ही नवश्री धार्मिक लीला कमेटी की ओर से कराई जा रही रामलीला में पूर्व सांसद जयप्रकाश अग्रवाल ने तीर चलाकर पुतलों का दहन किया। हालांकि यहां पुतले भीग गए थे।

ग्रेटर कैलाश-1 में लाला लाजपत राय मार्ग पर श्रीराम धार्मिक रामलीला कमेटी के यहां दशहरे के मौके पर राम रावण युद्ध से लेकर रावण वध तक की लीला का सफल मंचन किया गया। सांसद बांसुरी स्वराज ने पुतलों पर तीर चलाया। आदर्श रामलीला कमेटी अशोक विहार फेस 2 में कुंभकरण-मेघनाथ व रावण के पुतले का दहन किया गया।

वहीं बारिश के कारण पीतमपुरा में श्री केशव रामलीला कमेटी के यहां गृहमंत्री अमित शाह का कार्यक्रम रद्द हो गया। यहां पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व सांसद अरुण सिंह एवं विश्व हिंदू परिषद के दिल्ली प्रांत के अध्यक्ष कपिल खन्ना पुतला दहन किया। द्वारका सेक्टर-10 में द्वारका श्री रामलीला सोसायटी के यहां राम-रावण युद्ध, रावण वध, दशहरा महोत्सव, रावण कुंभकरण, मेघनाथ के विशाल पुतलों का दहन किया गया। इस भव्य अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह उपस्थित रहे।

और पढ़े  दिल्ली: अति सुरक्षित पंडारा रोड स्टाफ क्वार्टर में डिलीवरी ब्वॉय की हत्या, बॉक्स में मिला शव, पड़ताल शुरू
  • Related Posts

    आपसी कलह और बगावत: डूसू चुनाव में एनएसयूआई का स्कोर जीरो पर सिमटा, दीपांशु ने बिगाड़ा गणित, किसे कितने मत मिले

    दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने एक बार फिर अपना दबदबा कायम रखा। वर्ष 2025 के चुनाव परिणाम को दोहराते हुए एबीवीपी ने चार…

    दिल्ली: यू-ट्यूबर ने सिलिंडर ब्लास्ट कर खुद की जान ली, पुलिस कह रही थी लगी है आग… बाद में सनसनीखेज खुलासा

    पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में एक बुजुर्ग यू-ट्यूबर (64 वर्षीय) विजय कुमार ने व्हाट्सएप पर अपना सुसाइड नोट पोस्ट कर घर में आग लगा ली। धमाके के साथ…