PM मोदी की तारीफ मिलने पर नौसेना की महिला अधिकारियों ने जताई खुशी, बताया गौरवपूर्ण पल

 

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 126वें एपिसोड में भारतीय नौसेना के अभियान ‘नाविक सागर परिक्रमा’ की खूब तारीफ की और इसे अंजाम देने वाली महिला नौसेना अधिकारियों की बहादुरी को सराहा। जिस पर नाविक सागर परिक्रमा अभियान को सफलतापूर्वक पूरा करने वाली लेफ्टिनेंट कमांडर डिलना के और लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा ए ने पीएम मोदी की सराहना पर खुशी जाहिर की और इसे गौरवपूर्ण पल बताया।

मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि ‘भारतीय नौसेना की दो जांबाज महिला अधिकारियों ने नाविक सागर परिक्रमा अभियान के दौरान बहादुरी और समर्पण का परिचय दिया। मैं मन की बात के श्रोताओं को उनके बारे में बताना चाहता हूं कि वे हैं लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा ए और लेफ्टिनेंट कमांडर डिलना के।’ पीएम मोदी से तारीफ मिलने पर लेफ्टिनेंट कमांडर डिलना के ने कहा कि ‘यह उनके और उनकी साथी अधिकारी लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा ए के लिए गौरवपूर्ण पल है कि पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में उनकी उपलब्धि का जिक्र किया।’
और पढ़े  गाजियाबाद में बुलडोजर एक्शन: हिस्ट्रीशीटर हाजी सलमान के जीजा का निर्माणाधीन मकान ध्वस्त, कब्रिस्तान की है जमीन
  • Related Posts

    आपसी कलह और बगावत: डूसू चुनाव में एनएसयूआई का स्कोर जीरो पर सिमटा, दीपांशु ने बिगाड़ा गणित, किसे कितने मत मिले

    दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने एक बार फिर अपना दबदबा कायम रखा। वर्ष 2025 के चुनाव परिणाम को दोहराते हुए एबीवीपी ने चार…

    दिल्ली: यू-ट्यूबर ने सिलिंडर ब्लास्ट कर खुद की जान ली, पुलिस कह रही थी लगी है आग… बाद में सनसनीखेज खुलासा

    पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में एक बुजुर्ग यू-ट्यूबर (64 वर्षीय) विजय कुमार ने व्हाट्सएप पर अपना सुसाइड नोट पोस्ट कर घर में आग लगा ली। धमाके के साथ…