हल्द्वानी: पुलिस की लापरवाही के चलते पूछताछ के लिए लाया गया संदिग्ध चौकी  के अंदर से फरार

Spread the love

 

रटीओ चौकी पुलिस की लापरवाही से रविवार देर शाम एक संदिग्ध फरार हो गया। व्यवसायी के यहां चोरी के मामले में पुलिस पूछताछ के लिए शहर लाई थी। वह टॉयलेट के बहाने बाहर गया और भाग निकला। नवंबर में मुखानी थाने के नजदीक शहर के एक बड़े कारोबारी के घर चोरी हुई थी। इसमें घर में कुछ ही दिन पहले काम पर रखी गई महिला नौकरानी का हाथ था। वह अपने साथियों संग नेपाल भाग गई थी। मामले में पुलिस की कई टीमें काफी समय से नेपाल में डेरा डाले हुए है। मामले में शक के आधार पर पुलिस नेपाल मूल के प्रेम को पूछताछ के लिए आरटीओ चौकी लाई थी। रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे टॉयलेट जाने के लिए कहकर वह बाहर गया। फिर वापस नहीं आया। पुलिस ने आसपास ढूंढा, लेकिन नहीं मिला। एसपी सिटी प्रकाश चंद ने बताया कि संदिग्ध को पकड़ने का प्रयास जारी हैं। माई सिटी रिपोर्टर

 


Spread the love
और पढ़े  उत्तराखंड Weather: पहाड़ से मैदान तक मौसम खुला,कल से फिर बिगड़ने के आसार
  • Related Posts

    चमोली- आंचल के सिर सजा फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 का ताज

    Spread the love

    Spread the loveचमोली जिले के किरुली गांव निवासी आंचल फरस्वाण फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड चुनी गई हैं। वह मुंबई में होने वाले फेमिना मिस इंडिया में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी।…


    Spread the love

    देहरादून: 10 साल की बच्ची के यौन उत्पीड़न में 65 साल का आटा चक्की संचालक गिरफ्तार, मां ने की थी शिकायत

    Spread the love

    Spread the love     सहसपुर कोतवाली क्षेत्र में 65 वर्षीय आटा चक्की (घराट) संचालक को 10 वर्ष की बच्ची से यौन उत्पीड़न के मामले में गिरफ्तार किया गया है। शिकायत के…


    Spread the love