ऋषिकेश: तपोवन बाजार में नशे में युवती ने मचाया हंगामा, मुरादाबाद से आई थी घूमने

Spread the love

पोवन बाजार में देर रात एक युवती ने नशे की हालत में जमकर हंगामा किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवती इधर-उधर भागती और शोर मचाती हुई नजर आ रही है। उसके साथी और पुलिसकर्मी उसे शांत करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पुलिस को देखकर वह और उग्र हो गई।

थाना मुनि की रेती प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान ने बताया कि यह वीडियो 10 नवंबर देररात तपोवन बाजार का है। मुरादाबाद से कुछ युवा तपोवन क्षेत्र में घूमने के लिए आए थे। युवाओं ने देर शाम शराब का सेवन कर लिया, उसमें एक युवती भी शामिल थी। युवती नशे में तपोवन बाजार की सड़क पर शोर मचाना शुरू कर दिया। आसपास मौजूद लोगों ने उसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि थाना पुलिस की ओर से एक पर्यटक का पुलिस एक्ट में चालान किया गया है।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- होली पर नहीं होगी रोडवेज बसों की किल्लत, ड्यूटी देने वालों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि
  • Related Posts

    देहरादून- SIR: राजधानी देहरादून में प्री एसआईआर का 66.62% काम पूरा, 10.39 लाख मतदाताओं का मिलान हुआ

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी में चल रहे प्री एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) का काम 66.62 प्रतिशत पूरा हो चुका है। शेष मतदाताओं के मिलान के लिए अभियान जारी है। अब तक…


    Spread the love

    देहरादून- विवादित धार्मिक स्थल को लेकर हिंदू संगठनों का थानो में धरना-प्रदर्शन, निर्माण के एक हिस्सा सील

    Spread the love

    Spread the love     जौलीग्रांट थानो क्षेत्र के एक विवादित धार्मिक स्थल को लेकर हिंदू संगठनों द्वारा थानों में जुलूस निकालकर धरना-प्रदर्शन किया गया। हिंदू संगठनों का आरोप है…


    Spread the love