डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल पुलिस लाइंस में आर्य युवा समाज द्वारा नशा मुक्ति जागरूकता एवं आमंत्रण अभियान आयोजित

आर्य युवा समाज द्वारा 7 दिसंबर 2025 को आयोजित होने वाले 101 कुण्डिया हवन के मद्देनज़र समाज में जागरूकता फैलाने तथा नागरिकों को कार्यक्रम से जोड़ने के उद्देश्य से एक विशेष घर-घर आमंत्रण एवं नशामुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया।

आर्य युवा समाज की टीम तथा विद्यालय के शिक्षकों ने मिलकर बच्चों, अभिभावकों और स्थानीय निवासियों से सम्पर्क किया और उन्हें आगामी हवन कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए युवाओं को नशा-मुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया।

अभियान का मुख्य संदेश “NO नशा NATION – Say YES to Purposeful Life” रखा गया, जिसके माध्यम से समाज को नशे की बढ़ती प्रवृत्ति से दूर रहने और स्वस्थ, सकारात्मक एवं उद्देश्यपूर्ण जीवन जीने की प्रेरणा दी गई।

यह जागरूकता अभियान डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल सोनीपत पुलिस लाइंस के सहयोग से आयोजित किया जाएगा। स्कूल स्टाफ और स्वयंसेवकों ने बड़ी जिम्मेदारी के साथ घर-घर जाकर लोगों को जोड़ने का प्रयास किया।
आयोजकों ने उम्मीद जताई कि 7 दिसंबर को होने वाला 101 कुण्डिया हवन समाज को एकजुट करने और नशामुक्त भारत के संकल्प को मजबूत करने में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

और पढ़े  आज वायुसेना दिवस-: देश के वायुवीरों को नमन, राष्ट्रपति मुर्मू-PM मोदी और रक्षा मंत्रालय ने दी बधाई
  • Related Posts

    फ्लाईदुबई- कैप्टन स्मित को इस्राइल में मिलेगा सर्वोच्च नागरिक सम्मान

    इस्राइल ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को नागरिक वीरता के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है। राष्ट्रपति आइजैक हर्जोग ने गुरुवार को इस सम्मान की…

    अलविदा नाना पाटेकर: सूखा पीड़ितों की मदद के लिए आज केबीसी में जाने वाले थे, कर रखी थी अंतिम संस्कार की तैयारी

    पर्दे पर हर किरदार में अद्भुत विविधता और रचनात्मकता भर देने वाले हिंदी व मराठी फिल्मों के अभिनेता नाना पाटेकर (75) नहीं रहे। अपने दमदार अभिनय के लिए जाने जाने…