खौफनाक हत्या : कूड़ा बिनने वाली महिलाओं को बोरे में मिली सिर कटी लाश,युवती 8 माह की गर्भवती थी||

राजधानी देहरादून में सिर कटी लाश का राज अब भी उसे मारने वाले के सीने में दफन है। युवती आठ माह की गर्भवती भी थी। शरीर पर अन्य निशान आदि के बारे में भी खूब जानकारी की गई लेकिन लाख कोशिश के बाद भी पुलिस उसकी नौ वर्षों में शिनाख्त नहीं करा पाई है।

पुलिस के गुमशुदा रजिस्टर में आज भी उसका नाम सिर कटी लाश है। मामला राजधानी के हाई सिक्योरिटी कैंट क्षेत्र में राजभवन के पास जंगल का था। यहां रोजाना कई महिलाएं कूड़ा बीनने आती थीं। इनमें से बीना और कुंती नाम की महिलाओं ने यहां एक बोरा देखा तो उसका मुंह खोल दिया।

बोरे का मुंह खुलते ही एक हाथ बाहर आया। यह देखते ही दोनों के होश उड़ गए। मौके पर पुलिस पहुंची तो देखा कि वह एक युवती की लाश थी, जिसका सिर गायब था। महिला के हाथों और पैर के नाखूनों पर नेल पॉलिश लगी हुई थी।
72 घंटे बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ
72 घंटे बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि युवती आठ माह की गर्भवती है। पुलिस ने क्षेत्र की करीब 250 गर्भवती महिलाओं के रिकॉर्ड चेक किए। आसपास के अस्पतालों में भी जानकारी जुटाई, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। पुलिस ने आसपास के जिलों में इसकी फोटो भेजकर जानकारी जुटानी चाही।

और पढ़े  देहरादून / जौलीग्रांट: बदरीनाथ-केदारनाथ की हेलिकॉप्टर सेवा पर लगा ब्रेक, तकनीकी खराबी के चलते उड़ानें नहीं हो सकीं शुरू
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…