पोड़ी -जनपद पुलिस ने 32 धार्मिक स्थलों से हटाए लाउडस्पीकर

Spread the love

जनपद पुलिस द्वारा धार्मिक स्थलों में नियम विरूद्ध प्रयोग किये जा रहे लाउडस्पीकर को हटाने के अभियान के तहत अब तक 32 धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाने की कार्यवाही की है
बता दे कि धार्मिक स्थलों में नियम विरूद्ध प्रयोग किये जा रहे लाउडस्पीकर जिनसे ध्वनि प्रदूषण उत्पन्न हो रहा है, को हटाने के लिए उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड नैनीताल आदेश दिया गया है । वही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के सभी थानों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत ऐसे धार्मिक स्थलों को चिन्हित कर नियमानुसार कार्यवाही किये जाने के लिए निर्देशित किया है । जिसके क्रम में 1 जून से जनपद के सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में धार्मिक स्थलों में वर्तमान तक लाउडस्पीकर लगाने वाले 49 व्यक्तियों को नोटिस दिया गया। साथ-साथ नोटिस के बाद भी लाउडस्पीकर नहीं उतारने वाले धार्मिक स्थलों से अब तक 32 लाउडस्पीकर उतरवाये गये। बुधवार को कोतवाली कोटद्वार पुलिस द्वारा नियम विरूद्ध प्रयोग किये जा रहे दो लाउडस्पीकर को उतरवाने की कार्यावाही की गयी। जनपद पुलिस द्वारा लाउडस्पीकर हटाये जाने का अभियान लगातार जारी है।


Spread the love
और पढ़े  नैनीताल- 24 अवैध सिलिंडर से लदी पिकअप पकड़ी, कालाबाजारी का शक, चालक पर FIR दर्ज
  • Related Posts

    हल्द्वानीAccident- सैर पर निकले कारोबारी की ई-रिक्शा की टक्कर से मौत, अस्पताल में तोड़ा दम

    Spread the love

    Spread the love   हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र के चौफुला ऊंचापुल के पास शनिवार सुबह साढ़े छह बजे के करीब माॅर्निंग वॉक पर गए भूपाल सिंह (49 वर्ष) को ई-रिक्शा…


    Spread the love

    नैनीताल- ईद के बाद नैनीताल में बढ़ा ट्रैफिक का दबाव, दोपहिया वाहनों पर लगी रोक, तिराहे पर लगा लंबा जाम

    Spread the love

    Spread the love नैनीताल में ईद के बाद पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ने से यातायात व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया है। बढ़ते ट्रैफिक और पार्किंग की समस्या को देखते हुए…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *