थराली / चमोली : भारतीय मजदूर संघ चमोली के बेनर तले विभिन्न मजदूर संगठनों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर किया प्रदर्शन।

आशा स्वास्थ्य कार्यकत्री संगठन उत्तराखंड सहित विभिन्न मजदूर संगठनों ने आज अपनी विभिन्न मांगों के निस्तारणों के लिए भारतीय मजदूर संघ चमोली के बेनर तले थराली-ग्वालदम-देवाल तिराहे से जलूस निकालकर उपजिलाधिकारी कार्यालय तक हाथों में अपनी मांगों की तख्तियां,बैनर और नारेबाजी की।

उपजिलाधिकारी कार्यालय परिसर पहुंच कर जलूस सभा की शक्ल में बदल गया, जहां वक्ताओं ने कुशल और अकुशल श्रमिकों के हक हकूकों पर बात रखी।
थराली / चमोली : भारतीय मजदूर संघ चमोली के बेनर तले विभिन्न मजदूर संगठनों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर किया प्रदर्शन।
इसके बाद उपजिलाधिकारी आंदोलकारियों के बीच पहुंचे और उनके द्वारा मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, स्वास्थ्य सचिव, गढ़वाल मंडलायुक्त, जिलाधिकारी को लिखे श्रमिकों की विभिन्न मांगों को सौंपा। ज्ञापन को प्राप्त करने के बाद उपजिलाधिकारी रवीन्द्र जुवांठा ने सभी को आश्वासन दिया कि उनके मांगों के पत्र संबंधित को भेज दिए जायेंगे।

और पढ़े  उत्तराखंड: गैरसैंण में हो सकता है आगामी विधानसभा सत्र, तैयारियों को लेकर CM व विस अध्यक्ष के बीच हुई चर्चा
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…