WHO का दावा : कोरोना वायरस चीन की वुहान लैब से हुआ लीक।

डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक ट्रेडॉस गेब्रेयेसिस ने एक यूरोपीय नेता से निजी बातचीत में स्वीकार किया है कि चीन के वुहान लैब से ही कोरोना वायरस लीक हुआ था। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने आशंका जताई, वुहान लैब में कोई दुर्घटना के चलते भी यह वायरस फैला हो सकता है। बता दें, डब्ल्यूएचओ हमेशा से सार्वजनिक रूप से यह तथ्य स्वीकारने से बचता रहा है।
हालांकि डेली मेल ने अपनी खबर में उस वरिष्ठ यूरोपीय राजनेता के नाम का खुलासा नहीं किया है जिसके साथ निजी चर्चा में गेब्रेयेसिस ने माना कि यह वायरस चीन की वुहान लैब से फैला हो सकता है। जबकि कुछ दिन पूर्व ही डब्ल्यूएचओ महानिदेशक ने सार्वजनिक रूप से कहा था कि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि यह वायरस कहां से पैदा हुआ और यह इंसानों में कैसे आया। वायरस के उद्भव को पहचानना बहुत जरूरी है ताकि भविष्य में इस तरह की महामारी से बचा जा सके।

और पढ़े  देवप्रयाग: विधायक विनोद कंडारी का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, बदरीनाथ हाईवे पर दूसरे वाहन ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे
  • Related Posts

    बदरीनाथ धाम: कपाट बंद होने से पहले उत्साह, श्रद्धालुओं की संख्या 22 लाख के पार, रोज पहुंच रहे 10 हजार से अधिक

    बदरीनाथ धाम की यात्रा अंतिम चरण में चल रही है। लेकिन तीर्थ यात्रियों का उत्साह बढ़ता जा रहा है। धाम में हर दिन 10 हजार से अधिक यात्री दर्शन के…

    देहरादून: मुख्यमंत्री ने देवभूमि परिवार पोर्टल का किया शुभारंभ, विकसित उत्तराखंड विजन-2047 का विमोचन

    मुख्यमंत्री धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का विमोचन भी किया।…