दिशा पाटनी: फायरिंग का मामला-  UP एसटीएफ और दिल्ली पुलिस की मुठभेड़ में 2 बदमाश ढेर, विदेशी पिस्टल बरामद

 

 

बरेली में अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर में फायरिंग के मामले में बुधवार शाम को यूपी एसटीएफ और दिल्ली स्पेशल सेल ने ट्रॉनिका सिटी में हुई मुठभेड़ में ढेर किया। बदमाशों ने पुलिस पर आधुनिक हथियारों से फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश पुलिस की गोली से घायल हुए और अस्पताल में उनकी माैत हो गई। इस सूचना के बाद गाजियाबाद और दिल्ली पुलिस के आला अधिकारी माैके पर पहुंचे। वहीं इस मुठभेड़ में चार पुलिसकर्मी भी घायल हुए है। जिनका इलाज चल रहा है।

ग्लॉक और जिगाना पिस्टल हुई बरामद

यूपी एसटीएफ नोएडा यूनिट के एसपी राजकुमार मिश्र ने बताया बुधवार शाम को बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुई। इसमें पुलिस की गोली लगने से रोहतक का रहने वाला रविंद्र और इंडियन काॅलोनी, गोहना रोड सोनीपत का रहने वाला अरुण घायल हो गए थे। इनके पास से ग्लाॅक और जिगाना पिस्टल बरामद की गई है। दोनों बदमाश गोल्डी बरार गैंग के सक्रिए सदस्य थे। आरोप है कि उन्होंने 12 सितंबर को अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया था।

नौ राउंड की गई थी फायरिंग

बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर पर बीते शुक्रवार तड़के साढ़े तीन बजे नौ राउंड फायरिंग की गई थी। बाइक सवार दो आरोपी फायरिंग कर नैनीताल हाईवे की ओर भाग निकले थे। इनमें आगे बैठा युवक हेलमेट लगाए हुए थे। चर्चित अपराधी गोल्डी बरार के गुर्गे रोहित गोदारा की आईडी से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर वारदात की जिम्मेदारी ली थी। इसमें स्वामी अनिरुद्धाचार्य व स्वामी प्रेमानंद पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर गुस्सा जताया गया था। भविष्य में ऐसा करने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी।

और पढ़े  वाराणसी- दर्दनाक हादसा: ट्रक ने स्कॉर्पियो में मारी टक्कर, 4 की मौत, चार घायल

फायरिंग के वक्त ये लोग घर पर थे मौजूद
फायरिंग के दौरान दिशा पाटनी के पिता सेवानिवृत्त सीओ जगदीश पाटनी, मां और बहन सेवानिवृत्त मेजर खुशबू पाटनी समेत तीन लोग घर में सो रहे थे। एसएसपी ने वारदात के राजफाश के लिए एसपी सिटी व एसपी क्राइम के नेतृत्व में पांच टीम गठित की गई थी। अन्य सुरक्षा एजेंसियां भी जांच में जुटी थी।

 

दिशा पाटनी के पिता ने पुलिस को दी थी सूचना
पुलिस लाइन परिसर से सटे इलाके में रहने वाले सेवानिवृत्त सीओ जगदीश चंद्र पाटनी ने शुक्रवार तड़के पुलिस को सूचना दी थी कि उनके दरवाजे पर फायर करके कुछ लोग भाग गए हैं। पुलिस पहुंची तो घर की बालकनी के छज्जे पर फायरिंग के कई निशान मिले थे। तीन बर्स्ट फायर की पुष्टि हुई थी, जिससे नौ राउंड फायरिंग का प्रमाण मिले थे।

लड़कियों को लेकर दिए बयान पर की थी टिप्पणी
खुशबू पाटनी सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं। पिछले दिनों स्टेशन से जब कोई नशेड़ी दुधमुंही बच्ची को उठाकर रेलवे के खंडहर में ले गया था तो खुशबू ने ही उसे उसकी मां से मिलाया था। पिछले दिनों खुशबू ने संत अनिरुद्धाचार्य के लड़कियों पर दिए बयान पर तीखी टिप्पणी की थी। उनके इस बयान में अंग्रेजी के शब्द को लोगों ने मथुरा के ही संत प्रेमानंद पर टिप्पणी से जोड़ दिया। फिर खुशबू को सोशल मीडिया पर खासा ट्रोल किया गया।

  • Related Posts

    शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार,फरार होने के बाद बदलती रही लोकेशन

    श्रद्धा दुबे आखिरकार गिरफ्तार हो गई। 9 अक्तूबर की रात में शिवा शर्मा की मौत की खबर आती है। यह घटना उसी के फ्लैट में हुई थी। इसके बाद से वह…

    UP- ललितपुर में घरेलू कलह में दो बच्चों के साथ कुएं में कूदी महिला, मां-बेटे की मौत, बच्ची की तलाश जारी

    यूपी के ललितपुर जिले में मंगलवार की सुबह एक दुखद घटना सामने आई। थाना बानपुर के ग्राम टीकरा तिवारी में 32 वर्षीय पूजा कुशवाहा ने अपने दो छोटे बच्चों के…