मोहित ने कहीं का नहीं छोड़ा: 13 साल की किशोरी से बनाए शारीरिक संबंध.. हुई गर्भवती,लड़की ने बताई चौंकाने वाली बात

 

उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्रांतर्गत एक गांव में किशोरी को घर से बहला-फुसलाकर ले जाकर उसका शारीरिक शोषण करने के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा। नाबालिगा के पिता ने आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। पीड़िता व आरोपी दोनों अलग-अलग समुदाय से हैं।

किशोरी के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 13 वर्षीय बेटी 11 सितंबर की शाम करीब 6 बजे बिना बताए कहीं चली गई, जिसकी परिजनों ने काफी खोजबीन की मगर कहीं नहीं मिली। उनकी बेटी 12 सितंबर शाम 4 बजे घर वापस आई तो परिजनों ने उससे पूछताछ की तो उसने डरते-डरते बताया कि उसको मोहित (20 साल) बहला-फुसलाकर ले गया था। किशोरी ने बताया कि मोहित पिछले कई माह से उसका शारीरिक शोषण करता आ रहा है।

 

सहायक पुलिस आयुक्त मसूरी लिपी नगायच ने बताया कि किशोरी के पिता की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई। साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस ने वांछित आरोपी मोहित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

आरोपी ने पुलिस को पूछताछ के दौरान बताया कि किशोरी से उसकी एक साल से बातचीत थी, वह 11 सितंबर को किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था और उससे शारीरिक संबंध बनाए थे। पीड़िता के पिता ने बताया कि उसकी पुत्री दो माह के गर्भ से है। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी कर रही है।

और पढ़े  UP- कांग्रेस ने सपा से मांगी ये 181 सीटें, लीक हुई लिस्ट, रायबरेली और अमेठी की सभी सीटों पर दावा
  • Related Posts

    UP: परिषदीय विद्यालयों में छमाही परीक्षाएं आज से, एक से लेकर आठ तक के 1.52 करोड़ बच्चे होंगे शामिल

    परिषदीय विद्यालयों की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं 17 नवंबर से शुरू हो रही हैं। इस बार बच्चों के साथ विद्यालयों की व्यवस्था की भी परीक्षा होगी, क्योंकि काफी संख्या में शिक्षक जनगणना…

    अयोध्या- ब्रेकिंग: डंपर की टक्कर से मिल्कीपुर विधायक चंद्रभानु पासवान घायल,ट्रेलर से हुई फॉर्च्यूनर की टक्कर

    मिल्कीपुर के भाजपा विधायक चंद्रभानू पासवान सड़क हादसे में घायल, सिर और पैर में गंभीर चोटें अयोध्या के मिल्कीपुर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक चंद्रभानू पासवान सोमवार शाम…