पत्नी और प्रेमी: प्रेमी संग होटल के कमरे में मिली पत्नी..तभी आ गया पति, सामने आई ये हकीकत..

Spread the love

 

गरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र के होटल में पत्नी को पति ने प्रेमी के साथ पकड़ लिया। इस पर हंगामा होने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस पति-पत्नी और प्रेमी को थाने ले आई। बातचीत के बाद भी बात नहीं बन सकी। इस पर महिला को भाई के सुपुर्द किया गया है।

महिला कमला नगर क्षेत्र की रहने वाली है। उसके एक बेटे की तबीयत खराब है। वह बेटे की थैरेपी के लिए सिकंदरा क्षेत्र के एक अस्पताल में आती रहती थी। तभी उसकी दोस्ती कंपाउंडर से हो गई। वह उससे मिलने जाती रहती थी। कई बार घर से जेवरात भी ले गई थी। इससे पति को शक हो गया। उसने पत्नी के मोबाइल को एक्सेस अपने मोबाइल में ले लिया। पति ने पत्नी की चैट पढ़ ली।
बुधवार को महिला ने कंपाउंडर को मैसेज कर मिलने के लिए सिकंदरा के एक होटल में बुलाया। इस बात की जानकारी पति को भी हो गई। वह परिवार के लोगों के साथ पहुंच गया। दोनों को पकड़ लिया। इस पर हंगामा शुरू हो गया।सूचना पर पुलिस पहुंची। दोनों को थाना सिकंदरा ले आई। दोनों के परिवार के लोग आ गए। उनमें बातचीत होने लगी। मगर पति पत्नी को घर ले जाने के लिए तैयार नहीं हुआ। बाद में दोनों को कमला नगर थाने भेजा गया। बात नहीं बनने पर महिला अपने भाई के साथ चली गई।

Spread the love
और पढ़े  UP- योगी कैबिनेट की बैठक आज, दरोगा-सिपाही भर्ती के नियमों में बदलाव के साथ आ सकते हैं 15 बड़े प्रस्ताव
  • Related Posts

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी: ’25 दिनों तक दुष्प्रचार, निजी जीवन को बनाया निशाना’, चंपत राय की डायरी में नया खुलासा

    Spread the love

    Spread the loveरामजन्मभूमि परिसर में चढ़ावे से जुड़े प्रकरण के सामने आने के बाद करीब 25 दिनों तक लगातार दुष्प्रचार किए जाने का दावा सामने आया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ…


    Spread the love

    दर्दनाक हादसा: डंपर में पीछे से टकराई रोडवेज, एक बच्ची समेत 2 की मौत, 20 घायल

    Spread the love

    Spread the loveयूपी के बुलंदशहर के खुर्जा में एनएच 34 पर बघराई कट के पास आगे चल डंपर के पीछे अनियंत्रित रोडवेज बस टकरा गई। इसमें रोडवेज बस में सवार…


    Spread the love