हल्द्वानी: यूपीसीएल के एसडीओ से मारपीट के खिलाफ इंजीनियरों का प्रदर्शन

 

अल्मोड़ा जिले में यूपीसीएल के एसडीओ अजय भारद्वाज के साथ हुई मारपीट की घटना से उत्तराखंड पावर जूनियर इंजीनियर्स एसोसिएशन में रोष है। मामले में इंजीनियर शनिवार को काठगोदाम स्थित मुख्य अभियंता कुमाऊं के कार्यालय पहुंचे और गेट मीटिंग कर प्रदर्शन किया।

एसोसिएशन के प्रांतीय उपाध्यक्ष दीपक पाठक के नेतृत्व में इंजीनियर्स मुख्य अभियंता राजेंद्र सिंह गुंज्याल से मिले और एमडी को संबोधित ज्ञापन सौंपा। उनका कहना था कि बीती 19 दिसंबर को एसडीओ भारद्वाज अल्मोड़ा के लमगड़ा ब्लॉक में चेकिंग करने गए थे, तभी उनके साथ मारपीट की गई। उन्होंने ज्ञापन में ऊर्जा निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को सुरक्षा मुहैया कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने चेताया कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो एसोसिएशन आंदोलन के लिए बाध्य होगी। प्रदर्शन करने वालों में एसडीओ विद्याभूषण जोशी, संजय कुमार, मनोज पांडे, विनोद साह, विनोद पाठक, इंतजार अली, रश्मि आर्या, ज्योति पनेरू, दीपक बिष्ट, कुंदन, जगदीश पंत आदि शामिल रहे।

और पढ़े  देहरादून क्राइम: घर से लापता व्यक्ति का शव खाई में मिला, गले में मिले चाकू के निशान, पुलिस जांच में जुटी
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…