दिल्ली: मोबाइल लूटने के लिए युवक को चाकुओं से गोदा, ठंड में 8 घंटे तड़पता रहा कैब चालक, मौत

Spread the love

क्षिण दिल्ली के निजामुद्दीन थाना क्षेत्र में मोबाइल लूट के लिए बुधवार रात 11 बजे के करीब तीन नाबालिग समेत चार आरोपियों ने कैब चालक रामसिंह (28) को चाकुओं से गोद दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए और 7-8 घंटे तक सर्दी में खुले आसमान के नीचे लहुलूहान पड़े रहे। किसी ने पुलिस को सूचना नहीं दी और न ही अस्पताल पहुंचाया। युवक ने वहीं तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया।

जानकारी के बाद पुलिस ने राम सिंह के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल में रखवाकर उनके परिजनों को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस ने आनन-फानन में कार्रवाई करते हुए तीन नाबालिग आरोपी व एक बालिग आरोपी इमरान को पकड़ा है। इमरान के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त हेमंत तिवारी ने आरोपियों को पकड़ने की पुष्टि की है।

 

अयोध्या के रहने वाले थे रामसिंह
पुलिस के अनुसार अयाेध्या, यूपी निवासी रामसिंह दिल्ली में कैब चलाता था। टैक्सी उसकी खुद की थी। वह इतना गरीब था कि रात को टैक्सी में ही सोता था। रात 11 बजे के बाद वह बारापूला के पास निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर नाले के पास शौच को गया था। यहां पर उसे चारों आरोपियों ने पकड़ लिया और उसका मोबाइल लूटने लगे। विरोध किया तो उस पर चाकू से करीब 7 से 8 बार वार कर दिए। आरोपी उसका मोबाइल, पैसा लूटकर वहां से भाग गए। बृहस्पतिवार सुबह करीब किसी राहगीर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस जब तक पहुंची तब तब मृतक राम सिंह की मौत हो चुकी थी।

सीसीटीवी कैमरे से हुई आरोपियों की पहचान
जिला पुलिस उपायुक्त ने मामले को गंभीरता से लिया और आरोपियों को पकड़ने के लिए ऑपरेशन सेल की टीमों को लगाया। ऑपरेशन सेल की टीमों ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो वह फुटेज में दिखे। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अगर घायल का समय से पता लग जाता तो शायद उसकी जान बच जाती। निजामुद्दीन थाना पुलिस ने बालिग आरोपी इमरान को गिरफ्तार कर लिया। आगे की जांच जारी है।

और पढ़े  दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर से हटा सुरक्षा घेरा, हटाए गए बोलार्ड-बैरिकेड्स

Spread the love
  • Related Posts

    दिल्ली लक्ष्मी योजना: रक्षाबंधन से पहले महिलाओं को मिला उपहार, cm रेखा ने सौंपा 2500 रुपये का लाभार्थी पत्र

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली की महिलाओं के लिए विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा द्वारा घोषित दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत लाभ मिलने का इंतजार खत्म हो गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता 26…


    Spread the love

    बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का प्रकोप,दिल्ली में 2308 मरीज, नोएडा में 24 घंटे में बढ़े आठ गुना केस,अस्पताल अलर्ट मोड पर

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली-एनसीआर में स्वाइन फ्लू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। दिल्ली में बीमारी के मामले बढ़कर 2,308 व इन्फ्लुएंजा ए+बी के 3,000 हो गए हैं। वहीं, गौतमबुद्ध नगर जिले में मंगलवार…


    Spread the love