Delhi- छात्रों को देश में ही बेहतर शिक्षा मिले, दिल्ली बनेगी शिक्षा का केंद्र: CM रेखा गुप्ता

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को कहा कि स्कूली बच्चों में देश-प्रेम की भावना जगाई जानी चाहिए ताकि वे इसे आगे की पढ़ाई में भी बनाए रखें और एक विकसित भारत बनाने में योगदान दे सकें।

दिल्ली यूनिवर्सिटी के शहीद भगत सिंह कॉलेज की डायमंड जुबली (हीरक जयंती) समारोह के शुरुआती कार्यक्रम में बोलते हुए गुप्ता ने कहा कि जो लोग देशभक्ति का मतलब समझते हैं, वही देश को आगे ले जा सकते हैं।

दिल्ली को शिक्षा का केंद्र बनाने पर जोर

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि बच्चों और युवाओं में देशभक्ति की भावना विकसित करने से “विकसित भारत” के लक्ष्य को हासिल करने में मदद मिलेगी।

राजधानी में शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के बारे में बात करते हुए गुप्ता ने कहा, “हमें ऐसे मौके बनाने होंगे ताकि छात्र देश के अंदर ही अच्छी शिक्षा पा सकें और दिल्ली उसका केंद्र बन सके। हम दिल्ली को एक एजुकेशन हब के तौर पर विकसित करने पर काम कर रहे हैं।”

इस कार्यक्रम में दिल्ली यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर योगेश सिंह, कॉलेजों के डीन बलराम पानी, रजिस्ट्रार विकास गुप्ता और शहीद भगत सिंह कॉलेज के प्रिंसिपल अरुण कुमार अत्री मौजूद थे।

छात्रों को समाज के लिए काम करने की सीख

कॉलेज का नाम जिन स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह के नाम पर रखा गया है, उनका जिक्र करते हुए वाइस चांसलर ने कहा, “इतिहास उन्हीं लोगों को याद रखता है जो सिर्फ़ अपने लिए नहीं, बल्कि देश के भविष्य के लिए काम करते हैं।”

और पढ़े  स्विस के राष्ट्रपति भारत दौरे पर, राष्ट्रपति भवन में हुआ भव्य स्वागत,PM मोदी के साथ करेंगे द्विपक्षीय मुलाकात

उन्होंने कहा कि भगत सिंह के आदर्श ही कॉलेज की ताकत हैं और उन्होंने छात्रों से समाज में योगदान देने वाले और नौकरी देने वाले (जॉब क्रिएटर) बनने का आग्रह किया।

  • Related Posts

    दिल्ली: राहुल और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज, प्रदर्शन के दौरान पुलिस के साथ धक्का-मुक्की का आरोप

    दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह एफआईआर बुधवार को दिल्ली में हुए उनके विरोध प्रदर्शन के दौरान दर्ज…

    मणिपुर में उग्रवादी कर रहे स्टारलिंक का इस्तेमाल: मस्क बोले- दावा फर्जी, भारत में बंद है बीम, विवाद क्यों?

    स्पेसएक्स के प्रमुख एलन मस्क ने भारत में स्टारलिंक के इस्तेमाल को लेकर किए गए एक दावे को खारिज कर दिया है। एलन मस्क ने कहा कि भारत के ऊपर…