दिल्ली लाल किला विस्फोट: पुलिस ने चार लोगों को उठाया, अब NIA करेगी जांच! लाल किला मेट्रो स्टेशन बंद

Spread the love

दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के पास सोमवार शाम करीब 6:52 बजे एक i20 कार में हुए जोरदार विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया। धमाके की तीव्रता इतनी थी कि आसपास की 6-10 गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में कम से कम 10 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 24 से अधिक घायल हुए हैं।

 

फरीदाबाद में पुलिस का बड़ा सर्च ऑपरेशन, 800 पुलिसकर्मी तैनात
दिल्ली में हुए धमाके के बाद फरीदाबाद में आज सुबह से धौज थाना इलाके में पुलिस बड़े स्तर पर सर्च अभियान चला रही है। 800 पुलिसकर्मी अल फलाह यूनिवर्सिटी के आस-पास के इलाके में चेकिंग कर रहे हैं।

दिल्ली धमाके को लेकर क्या बोले आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
बागेश्वर धाम सरकार आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके को लेकर कहा कि बीती रात जो हुआ वह घोर निंदनीय और अमानवीय है। भगवान से प्रार्थना है कि जिनका शरीर पूरा हुआ उन्हें वे अपने चरणों में स्थान दें। हम शोक संवेदना व्यक्त करते हैं। हम सुख संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। कट्टहर मजहबी पंत की विचारधारा की सोच पर लगाम लगाने के लिए अब सनातनियों को एक होना ही पड़ेगा। इस देश में जब तक भारतीयों की एकता नहीं हो जाती है तब तक हम पद यात्रा करते रहेंगे।।

दिल्ली धमाके में श्रावस्ती के दिनेश की मौत
सोमवार रात दिल्ली में हुए धमाके में श्रावस्ती के इकौना थाना क्षेत्र के चिकनीपुरवा गांव निवासी दिनेश मिश्रा (34) की भी मौत हो गई। आधार न होने से उसका शव अज्ञात में रखा गया था।
लाल किला मेट्रो स्टेशन को लेकर दिल्ली मेट्रो ने दी बड़ी जानकारी
राजधानी दिल्ली में हुए धमाके के बाद डीएमआरसी ने यात्रियों को यात्रा से संबंधित जानकारी दी है। सुरक्षा कारणों से लाल किला मेट्रो स्टेशन बंद है। अन्य सभी स्टेशन सामान्य रूप से काम कर रहे हैं।
दिल्ली पुलिस नहीं अब एनआईए को दी जाएगी जांच
उत्तरी दिल्ली के कोतवाली थाने में धमाके को लेकर एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर में यूएपीए में धारा 16 और 18, विस्फोटक एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। अभी जांच लोकल पुलिस और स्पेशल सेल कर रही थी। लेकिन बताया जा रहा है कि जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी एनआईए को दी जा रही है। पुलिस की जांच में जो लाल किले के सामने बम धमाका हुआ है, उसका सीधा लिंक फरीदाबाद से पकड़े गए आरोपी से है। धमाके मामले में पुलिस डॉक्टर मोहम्मद उमर की तलाश कर रही है। उसके साथ जो लोग थे, उनकी भी तलाक की जा रही है।

Spread the love
और पढ़े  Visit Cancelled: BSNL निदेशक का शाही दौरा रद्द, सोशल मीडिया में वायरल आदेश के बाद मचा बवाल
  • Related Posts

    PM मोदी की अध्यक्षता में सीसीएस की बैठक, पश्चिम एशिया की स्थिति और फंसे भारतीयों पर हुई चर्चा

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में रविवार को कैबिनेट कमिटी ऑन सिक्योरिटी (सीसीएस) की हाई-लेवल बैठक हुई है। प्रधानमंत्री आवास पर हुई अहम बैठक में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह,…


    Spread the love

    दिल्ली की बेटियां बनेंगी ‘लखपति’- होली से पहले महिलाओं-बेटियों को 4 बड़ी सौगात, राष्ट्रपति मुर्मू ने लॉन्च की योजनाएं

    Spread the love

    Spread the loveभारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ‘सशक्त नारी, समृद्ध दिल्ली’ कार्यक्रम में शामिल हुए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु…


    Spread the love