दिल्ली लाल किला विस्फोट: दिल्ली धमाके में सामने आया पुलवामा कनेक्शन,जानें पुलिस की जांच में..

Spread the love

देश की आजादी के जश्न से लेकर कई ऐतिहासिक कार्यक्रमों का गवाह रह चुकी लाल किले सोमवार की शाम एक ऐसे ब्लास्ट का गवाह बन गया कि इसका कारण पता करने के लिए देर रात तक तमाम जांच एजेंसी सबूत बटोरने में जुटी रही. अभी तक कुल 9 की मौत और 20 के घायल होने की आधिकारिक तौर पर पुष्टि की गई है.

उधर, I-20 कार के मालिक सलमान को रात में ही पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. प्रारंभिक जांच में, जिस हुंडई आई20 कार में धमाका हुआ था, उसके पंजीकृत मालिक मोहम्मद सलमान को गुरुग्राम से हिरासत में लिया गया है. सलमान ने बताया है कि उसने यह कार आगे दिल्ली के ओखला निवासी देवेंद्र नामक व्यक्ति को बेच दी थी. पुलिस अब कार के वास्तविक मालिक तक पहुंचने के लिए आगे की कड़ियों की तलाश कर रही है.

पुलिस ने सलमान को हिरासत में ले लिया

लाल किले के पास चलती कार में शाम 6.52 बजे जोरदार धमाका हुआ था. ब्लास्ट इतना जोरदार था कि आसपास खड़ी गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए. गृह मंत्री अमित शाह ने बताया, ‘एक i-20 कार के पिछले हिस्से में धमाका हुआ है.’ पुलिस के मुताबिक कार हरियाणा के गुरुग्राम में सलमान के नाम पर रजिस्टर्ड थी. पुलिस ने सलमान को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. सलमान ने इसे पुलवामा के तारिक को बेची थी. दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा ने बताया कि ब्लास्ट लालकिला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास हुआ, यहां लालकिले और चांदनी चौक को पाटने वाली सड़क नेताजी सुभाष मार्ग पर जगह-जगह लगे हाई रेसोल्यूशन के सीसीटीवी के फुटेज से गाड़ी में सवार लोगों की पहचान की जा रही है

और पढ़े  प्रधानमंत्री मोदी की अपील: 'पेट्रोल-डीजल बचाएं, सोने के गहने न खरीदें', PM ने बताया-देशहित में और क्या-क्या करें

 

धमाके का ब्यौरा और मायने

दिल्ली में बीते एक दशक में ब्लास्ट की ऐसी कोई घटना नहीं हुई थी. इस ब्लास्ट के दिन और समय को लेकर कई सवाल खड़े होते हैं. यह ब्लास्ट एक हुंडई आई 20 कार में शाम करीब 6:52 से 6:55 बजे के बीच हुआ, जब यह धीमी गति से चल रही थी या रेड लाइट पर रुकी थी. धमाका इतना तेज था कि कार के परखच्चे उड़ गए, आसपास खड़ी कई गाड़ियां (लगभग 6 कारें, 2 ई-रिक्शा और 1 ऑटो-रिक्शा) जलकर खाक हो गईं. धमाके की गूंज दूर तक सुनाई दी, और पास के लाल मंदिर के शीशे टूट गए.

लाल किला धमाका: पुलिस जांच की अब तक की प्रमुख बातें

  • धमाके वाली गाड़ी का विवरण
  • लाल किले के बाहर जिस हुंडई i20 कार में धमाका हुआ, वह पेट्रोल और CNG दोनों से चलने वाली गाड़ी थी. यह हरियाणा नंबर की 2014 मॉडल की कार बताई जा रही है.
  • गाड़ी के मालिक की जांच
  • प्रारंभिक जांच में पता चला कि गाड़ी सलमान नाम के व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड थी. सलमान ने पुलिस को बताया कि उसने यह गाड़ी कुछ समय पहले बेच दी थी. फिलहाल पुलिस गाड़ी के वर्तमान मालिक की पहचान और ट्रेल खंगालने में जुटी हुई है.
  • धमाका गाड़ी के पिछले हिस्से में हुआ, जिसमें तीन लोग सवार थे. शुरुआती सूचना में इसे इको वैन में धमाका बताया गया था, लेकिन बाद की जांच में स्पष्ट हुआ कि विस्फोट i20 कार में हुआ था.
  • घायलों के शरीर से कोई नुकीले या छर्रे जैसे पदार्थ नहीं मिले हैं. यह तथ्य इस दिशा में इशारा करता है कि धमाके की प्रकृति सीएनजी विस्फोट या यांत्रिक कारण से भी जुड़ी हो सकती है.
  • जिस स्थान पर धमाका हुआ, वहां हाई-रेज़ोल्यूशन कैमरे लगे हुए हैं. पुलिस इन फुटेजों को महत्वपूर्ण सबूत मान रही है और हर एंगल से वीडियो की जांच की जा रही है.
  • फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं, जिससे यह पता लगाया जा सके कि विस्फोट सीएनजी सिलेंडर के फटने से हुआ या किसी विस्फोटक पदार्थ का इस्तेमाल किया गया.
और पढ़े  Delhi- डिमोशन की अर्जी मंजूर, सब-इंस्पेक्टर को बनाया गया सिपाही, जानिए कैसी बही 'उलटी गंगा'

डंप डाटा विश्लेषण: पुलिस ने आसपास के इलाके का डंप डाटा निकालना शुरू कर दिया है. इससे यह पता लगाया जा रहा है कि धमाके के समय कितने मोबाइल नंबर सक्रिय थे और किस नंबर से किसे कॉल की जा रही थी. यह डाटा संदिग्ध संपर्कों का पता लगाने में मदद करेगा.

हरियाणा कनेक्शन और आरडीएक्स बरामदगी: जांच एजेंसियां इस घटना को हाल ही में हरियाणा में बरामद भारी मात्रा में RDX से जोड़कर भी देख रही हैं. इस कड़ी में कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

एजेंसियों की संयुक्त जांच: मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए देशभर की सुरक्षा एजेंसियां, विभिन्न राज्यों की एंटी-टेररिस्ट स्क्वाड (ATS) और केंद्रीय खुफिया एजेंसियां आपस में समन्वय बनाकर काम कर रही हैं. सूचनाओं का आदान-प्रदान लगातार जारी है, जिससे किसी भी आतंकी साजिश को उजागर किया जा सके.

दिल्ली धमाके पर क्या बोले डीसीपी: दिल्ली विस्फोट पर डीसीपी नॉर्थ राजा बंथिया ने कहा कि विस्फोटक अधिनियम और बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. जांच चल रही है, हम इस समय हर डिटेल्स शेयर नहीं कर सकते. निष्कर्ष निकलने के बाद हम सूचित करेंगे.


Spread the love
  • Related Posts

    कांग्रेस ने राज्य में CM के नाम का किया एलान,केरल के मुख्यमंत्री होंगे वीडी सतीशन

    Spread the love

    Spread the loveकेरल में कई दिनों की राजनीतिक हलचल, बैठकों और अंदरूनी खींचतान के बाद आखिरकार कांग्रेस ने बड़ा फैसला ले लिया है। कांग्रेस नेतृत्व ने वीडी सतीशन को केरल…


    Spread the love

    दिल्ली लाल किला ब्लास्ट- एनआईए ने कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट, 10 आरोपियों के खिलाफ 7500 पन्नों में आरोपपत्र

    Spread the love

    Spread the loveराष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को नई दिल्ली की एक विशेष अदालत में लाल किले के पास हुए कार धमाके के मामले में 7,500 पन्नों की चार्जशीट…


    Spread the love