Delhi Railway Station Gang Rape: राजधानी दिल्ली से शर्मसार करने वाली खबर, 30 साल की महिला से रेलवे के विद्युत विभाग के 4 कर्मचारियों ने रेलवे स्टेशन पर किया सामूहिक दुष्कर्म..

भारत की राजधानी दिल्ली से शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 30 साल की महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात हुई है।रेलवे के विद्युत विभाग में काम करने वाले चार कर्मचारियों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने बड़े ही शातिर तरीके से महिला को फंसाया और उसके साथ हैवानियत की।

फिलहाल पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित महिला ने पुलिस को सुबह करीब ढाई बजे फोन करके घटना की जानकारी दी। तलाश करने पर पीड़ित महिला पुलिस को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 8 और 9 पर मिली।

फरीदाबाद की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पिछले एक साल से वह अपने पति से अलग रह रही है, और कोर्ट में उनके तलाक का केस चल रहा है। करीब दो साल पहले महिला अपने कॉमन दोस्त के जरिए एक लड़के से मिली। लड़के ने बताया कि वह रेलवे में काम करता है और उसकी भी नौकरी लगवा देगा। इस बीच दोनों की बातचीत बढ़ने लगी।

पार्टी के बहाने महिला को बुलाया
21 जुलाई को युवक ने नया घर खरीदने की खुशी में पार्टी करने की बात कही और महिला को भी बुलाया। वह रात करीब साढ़े दस बजे मेट्रो से कीर्ति नगर आई जहां से आरोपी उसे लेकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 8-9 पर आ गया।
आरोपी युवक ने उसे विद्युत विभाग के कर्मचारियों के लिए बने एक कमरे में बैठने को कहा। कुछ देर बाद युवक और उसका एक दोस्त कमरे में आए और दरवाजा अंदर से बंद कर महिला के साथ दरिंदगी की। वहीं उसके दो साथी दरवाजे के बाहर पहरेदारी करते रहे।

और पढ़े  दिल्ली हादसे पर एक्शन: छात्र सुरक्षा पर एलजी का अल्टीमेटम, एसीपी-एसएचओ करेंगे छात्रों से सीधा संवाद

मामले पर पुलिस ने तुरंत संज्ञान देते हुए आईपीसी की धारा 376D/342 के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।महिला के साथ हैवानियत करने वाले सभी चार आरोपी रेलवे के विद्युत विभाग में कर्मचारी हैं। सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है। डीसीपी रेलवे हरेंद्र सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    ब्रिक्‍स सम्‍मेलन- बस कुछ ही देर में शुरू होगी शिखर सम्मलेन की बैठक, राष्ट्राध्यक्षों के पहुंचने का हो रहा इंतजार

    भारत की मेजबानी में हो रहे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग आज दोपहर दिल्ली गए हैं। जिनपिंग इस दौरे पर पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बातचीत…

    ब्रिक्स समिट 2026: शी जिनपिंग भारत पहुंचे, पालम एयरपोर्ट पर लैंड हुआ चीनी राष्ट्रपति का विमान,पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

    चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग शनिवार को नई दिल्ली पहुंच गए हैं। वह 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए भारत दौरे पर आए हैं। सम्मेलन से इतर…