Delhi कंझावला केस: मुख्यमंत्री केजरीवाल ने की पीड़िता की मां से बात,किया 10 लाख के मुआवजे का एलान

Delhi कंझावला केस: मुख्यमंत्री केजरीवाल ने की पीड़िता की मां से बात,किया 10 लाख के मुआवजे का एलान

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर बताया कि पीड़िता की मां से बात हुई। बेटी को न्याय दिलवाएंगे। बड़े से बड़ा वकील खड़ा करेंगे। पीड़िता की मां बीमार रहती हैं। उनका पूरा इलाज करवाएंगे। पीड़िता के परिवार को दस लाख रुपये का मुआवजा देंगे। सरकार पीड़िता के परिवार के साथ है। भविष्य में भी कोई जरूरत हुई तो हम पूरा करेंगे।

राजधानी दिल्ली में शर्मसार करने वाला मामले में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। दिल्ली पुलिस की जांच में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। युवती की मौत के मामले में दिल्ली पुलिस का कहना है कि जब हमने मृतक युवती के रास्ते का पता लगाया, तो सामने आया कि वह अपनी स्कूटी पर अकेली नहीं थी। हादसे के वक्त उसके साथ एक और लड़की थी। उसे हादसे में हल्की चोट लगी थी। घटना के बाद वह घर चली गई थी।

और पढ़े  राहत की बात- बैंक हड़ताल के दौरान दूसरे बैंक के एटीएम से निकासी पर नहीं लगेगा शुल्क, रविवार को भी खुलेंगे बैंक
  • Related Posts

    आज कैसा रहेगा मौसम?: UP के शहरों के लिए रेड अलर्ट, ओडिशा में बारिश-बाढ़ से हड़कंप, छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद

    देश के कई राज्यों में हो रही बारिश ने चिंता बढ़ा दी है। खासकर ओडिशा, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया…

    एसआईआर विवाद: चुनाव आयुक्‍त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्‍ली से बिहार तक कांग्रेस का प्रदर्शन

    मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर को लेकर चल रहे विवाद के बीच कांग्रेस ने शुक्रवार को देशभर में प्रदर्शन किया। दिल्ली, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, लखनऊ, कोलकाता और देहरादून…