दिल्ली ब्लास्ट- मृतकों के परिवारों को दिल्ली सरकार देगी 10 लाख रुपये, कल भी लाल किला मेट्रो स्टेशन बंद

Spread the love

दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के पास सोमवार शाम करीब 6:52 बजे एक i20 कार में हुए जोरदार विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया। धमाके की तीव्रता इतनी थी कि आसपास की 6-10 गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। जांच एजेंसी NIA के अधिकारी भी घटना स्थल पर पहुंचे हैं।

 

मृतकों के परिवारों को दिल्ली सरकार देगी 10 लाख रुपये
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि राजधानी में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने पूरे शहर को स्तब्ध कर दिया है। इस मुश्किल की घड़ी में दिल्ली सरकार की गहरी संवेदनाएँ उन सभी परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है और जो इस घटना में घायल हुए हैं। दिल्ली सरकार हर पीड़ित परिवार के साथ मज़बूती से खड़ी है और हमने तत्काल राहत के लिए एक संवेदनशील निर्णय लिया है । इस घटना में मृतक के परिवारों को ₹10 लाख, स्थायी रूप से अक्षम लोगों को ₹5 लाख, गंभीर रूप से घायलों को ₹2 लाख की राशि देगी। घायलों के समुचित और गुणवत्तापूर्ण इलाज की जिम्मेदारी हमारी सरकार लेगी। दिल्ली की शांति और सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रशासन पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा है और सभी पीड़ित लोगों और उनके परिवारों के साथ खड़ा है।
12 नवंबर तक बंद रहेगा लाल किला मेट्रो स्टेशन
दिल्ली धमाके की जांच के बीच डीएमआरसी ने कहा, सुरक्षा कारणों से, लाल किला मेट्रो स्टेशन 12 नवंबर को भी बंद रहेगा। बाकी सभी स्टेशन सामान्य रूप से खुले रहेंगे।
पीएम मोदी ने दी मरने वालों को श्रद्धांजलि
भूटान दौरे पर गए पीएम मोदी ने दिल्ली ब्लास्ट में मरने वालों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि पूरा देश दिल्ली विस्फोट से प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा है, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Spread the love
और पढ़े  लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े वकील की गाड़ी पर फायरिंग, कार सवार 5 में से एक व्यक्ति घायल
  • Related Posts

    पीएम मोदी का यूट्यूब पर बजा डंका: छुआ 30 मिलियन सब्सक्राइबर का आंकड़ा, ट्रंप से सात गुना ज्यादा फोलोअर्स

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को एक और उपलब्धि हासिल की। उन्होंने यूट्यूब पर 30 मिलियन सब्सक्राइबर का आंकड़ा पार कर लिया है। ऐसा करने वाले वे विश्व…


    Spread the love

    2026 चंद्र ग्रहण: चंद्र ग्रहण से पहले सूतक काल शुरू, दिल्ली में मंदिरों के कपाट बंद, इस समय होंगे दर्शन

    Spread the love

    Spread the love     साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च को लगने जा रहा है। यह फाल्गुन माह की पूर्णिमा के दिन पड़ रहा है, जिससे इसका…


    Spread the love