दिल्ली- Breaking: 2 अस्पतालों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, दहशतगर्द ने अपनाया ये पैंतरा

Spread the love

दिल्ली- Breaking: 2 अस्पतालों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, दहशतगर्द ने अपनाया ये पैंतरा

दिल्ली में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने के बाद अब दो अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने इस बार भी पुराने पैटर्न को दोहराते हुए ईमेल भेजा है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक ये धमकी भरा मेल संजय गांधी अस्पताल और बुरारी अस्पताल के पास आया है।

मौके पर पुलिस के अलावा दमकल विभाग की टीम
अस्पतालों द्वारा शिकायत मिलने के बाद मौके पर पुलिस के अलावा दमकल विभाग और तमाम सिविक एजेंसियां, बम और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंच गए हैं। अस्पताल में तलाशी अभियान जारी है। हालांकि अभी तक अस्पताल के परिसर से कुछ भी संदिग्ध नहीं मिली है।

1 मई को मिली थी स्कूलों को धमकी
एक मई को सुबह 223 स्कूलों में बम रखे होने के ई-मेल भेजे गए थे। ईमेल में नफरती भाषा का इस्तेमाल किया गया था। ईमेल में लिखा था, ‘हमारे हाथों में जो लोहा है। वह हमारे दिलों को गले लगाता है। इंशाअल्लाह, हम इन्हें हवा में उड़ा कर तुम्हारे शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर देंगे। तुम्हारे घिनौने शरीरों को चीर देंगे। हम तुम्हारी गर्दन और चेहरे को फाड़ देंगे। अल्लाह की मर्जी हुई तो हम तुम्हें आग की लपटों में डाल देंगे। जिससे तुम्हारा दम घुट जाएगा। काफिरों के लिए जहन्नुम में अलग आग है। काफिरों… इंशाअल्लाह, तुम इसी आग में हमेशा के लिए जल जाओगे।’


Spread the love
और पढ़े  Report: PM मोदी का जलवा कायम, फिर से बने दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता, ट्रंप छूटे काफी पीछे
  • Related Posts

    बीएसईएस ने की कल 1 घंटा लाइट बंद रखने की अपील, रात 8.30 बजे से अभियान में शामिल होने का आग्रह

    Spread the love

    Spread the loveपर्यावरण बचाने के वैश्विक अभियान, अर्थ आवर के तहत बीएसईएस ने दिल्लीवासियों से इस शनिवार को एक घंटे के लिए गैरजरूरी बिजली बंद करने की अपील की है।…


    Spread the love

    LPG- रोजी-रोटी कमाने आए थे,खाने पर ही आ गया संकट, UP-बिहार-बंगाल के प्रवासी बोले- आ अब लौट चलें

    Spread the love

    Spread the loveघर से हजारों किलोमीटर दूर प्रवासी रोजी-रोटी की जुगाड़ में निकले थे। अब एलपीजी किल्लत से उनके खाने पर ही संकट छा गया। इससे प्रवासी मजदूर अब बोल…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *