दिल्ली- अरविंद केजरीवाल: मुख्यमंत्री केजरीवाल की भारत को 10 गारंटी,वापस लेंगे चीन से जमीन, हर गरीब को फ्री बिजली से लेकर मुफ्त इलाज तक |

Spread the love

दिल्ली- अरविंद केजरीवाल: मुख्यमंत्री केजरीवाल की भारत को 10 गारंटी,वापस लेंगे चीन से जमीन, हर गरीब को फ्री बिजली से लेकर मुफ्त इलाज तक |

तिहाड़ जेल से बाहर आने के बाद से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पीएम मोदी पर हमलावर हैं। रविवार को एक बार फिर उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रधानमंत्री की गारंटी को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। इसी के साथ केजरीवाल ने देश को 10 गांरटियां दी। उन्होंने कहा कि जब इंडी गठबंधन की सरकार बनेगी तब इन गारंटियों को पूरा किया जाएगा।

केजरीवाल ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने पिछले 10 वर्षों में महंगाई कम करने, हर साल 2 करोड़ रोजगार देने, 15 लाख रुपए और किसानों की आय दोगुनी करने समेत कई गारंटियां दी थीं लेकिन आजतक एक भी गारंटी पूरी नहीं हुई है। वहीं मैंने दिल्ली और पंजाब के चुनावों में फ्री बिजली-पानी और अच्छे स्कूल और अस्पताल की गारंटी दी थी, जो मैंने पूरी की।

केजरीवाल ने कहा कि हमने बिजली मुफ्त करने की गांरटी दी, स्कूल शानदार की गारंटी दी, मोहल्ला क्लिनिक खोलने का वादा किया। हमने वो सब किया जिसकी हमने गारंटी दी थी। पीएम मोदी की गारंटी कौन पूरा करेगा, वो भी नहीं पता क्योंकि वह 75 साल की उम्र में रिटायर हो रहे हैं। केजरीवाल की गारंटी केजरीवाल पूरा करेंगे। केजरीवाल ने देश की जनता को 10 गारंटी दी हैं। सीएम ने कहा केजरीवाल की इन 10 गारंटियों की मैं गारंटी लेता हूं कि इंडी गठबंधन की सरकार बनने पर इन्हें पूरा कराया जाएगा। ये 10 गारंटियां नये भारत का विजन हैं। ये सभी काम देश को मजबूत करने वाले काम हैं और इन्हें अगले पांच साल में युद्ध स्तर पर पूरा किया जायेगा।

और पढ़े  Gold Price: सोने की चमक फीकी, चांदी भी लुढ़की, क्या है वजह?

केजरीवाल ने भारत को दी ये 10 गारंटियां
1. मुफ्त बिजली की गांरटी
पूरे देश में 24 घंटे बिजली का इंतजाम करेंगे। कहीं पावर कट नहीं लगेगा। पूरे देश के गरीबों की बिजली फ्री करेंगे।

2. बेहतर शिक्षा की गारंटी
हर गांव और हर मोहल्ले में शानदार सरकारी स्कूल बनाएंगे। इस देश में पैदा होने वाले हर बच्चे के लिए अच्छी और मुफ्त शिक्षा का इंतजाम किया जाएगा।

3. शानदार और फ्री इलाज की व्यवस्था करेंगे
हर गांव और मोहल्ले में मोहल्ला क्लिनिक बनाएंगे। हर जिले में शानदार सरकारी अस्पताल बनाएंगे। देश के हर व्यक्ति के लिए शानदार और फ्री इलाज की व्यवस्था करेंगे।

4. चीन से जमीन वापस लेने की गारंटी
चीन द्वारा अवैध तरीके से कब्जा की भारत की जमीन वापिस लाने के लिए सेना को जरूरी कदम उठाने के लिए पूरी स्वतंत्रता दी जाएगी।

5. अग्निवीर योजना बंद कर, अग्निवीरों को पक्का करने की गांरटी
अग्निवीर योजना को बंद करके सारी सैन्य भर्तियों को पुरानी प्रक्रिया की तहत किया जाएगा। अभी तक भर्ती किए गए सभी अग्निवीरों को पक्का किया जाएगा।

6. किसानों के लिए गांरटी
किसानों को स्वामीनाथन आयोग के मुताबिक सभी फसलों पर MSP निर्धारित करके उन्हें फसलों के पूरे दाम दिलवायेंगे।

7. दिल्ली को पूर्ण राज्य की गारंटी
दिल्ली वालों की दशकों पुरानी मांग को पूरा किया जाएगा। दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलवाएंगे।

8. रोजगार की गारंटी
बेरोजगारी को व्यवस्थागत तरीके से दूर किया जायेगा। अगले एक वर्ष में 2 करोड़ रोजगार की व्यवस्था की जाएगी।

9. भ्रष्टाचार से मुक्ती की गारंटी
भाजपा की वाशिंग मशीन का विनाश किया जाएगा। ईमानदारों को जेल भेजने और भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने की मजबूत व्यवस्था को समाप्त किया जाएगा। दिल्ली और पंजाब की तरह भ्रष्टाचार पर सही मायने में प्रहार किया जाएगा।

और पढ़े  केजरीवाल का केंद्र पर हमला कहा-102 नहीं, ₹82 लीटर हो पेट्रोल', सरकार तेल कंपनियों को दिला रही 'अवैध मुनाफा'

10. व्यापारी को खुलकर व्यापार करने की गारंटी
जीएसटी का सरलीकरण किया जाएगा। हम ऐसी व्यवस्था करेंगे, जिससे व्यापारी खुलकर व्यापार कर सकेंगे। GST को पीएमएलए से बाहर किया जाएगा।


Spread the love
  • Related Posts

    SC- सुप्रीमकोर्ट परिसर में हंगामा करने वाले प्रबल प्रताप समेत 2 गिरफ्तार, सीजेआई को दी थी गाली

    Spread the love

    Spread the loveसुप्रीम कोर्ट परिसर में हंगामा करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने आरोपी छात्र प्रबल प्रताप सिंह समेत दो छात्रों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में तिलक…


    Spread the love

    आज से दिल्ली के सभी 250 वार्डों में हनुमान चालीसा का पाठ करेगी AAP, अयोध्या चंदा चोरी को लेकर होगी चर्चा

    Spread the love

    Spread the loveआम आदमी पार्टी मंगलवार यानी आज से दिल्ली के सभी 250 वार्डों में हनुमान चालीसा पाठ, राम आरती और हनुमान आरती का आयोजन करेगी। यह कार्यक्रम राजधानी के…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *