strong>दिल्ली एम्स: मंकीपॉक्स का संदिग्ध मरीज आया, जांच रिपोर्ट में आई निगेटिव रिपोर्ट

दिल्ली एम्स: मंकीपॉक्स का संदिग्ध मरीज आया, जांच रिपोर्ट में आई निगेटिव रिपोर्ट

एम्स में मंकीपॉक्स का एक संदिग्ध मरीज आया। जांच में उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। फिलहाल वह डॉक्टरों की निगरानी में है। एम्स की मीडिया प्रभारी डॉ. रीमा दादा ने बताया कि एम्स में मंकीपॉक्स के संदिग्ध मरीज को भर्ती करवाया गया। मरीज की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। हालांकि, वह कहां से आया है। उसके संपर्क में कोई और भी है या नहीं। इस बारे में कुछ पता नहीं है। मरीज में किस प्रकार के लक्षण थे। इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई।

एम्स सूत्रों का दावा है कि मरीज मंकीपॉक्स के लक्षण के साथ आया था। उनको भर्ती करके जांच करने की व्यवस्था की गई है। दावा किया जा रहा है कि मरीज विदेश यात्रा करके लौटा था। व्यक्ति को हल्का बुखार था और सिरदर्द के साथ मंकीपॉक्स के अन्य लक्षण दिखाई दिए थे। एम्स में लाने के बाद इसको इमरजेंसी के एबी-7 वार्ड में रखा गया था। इस वार्ड को मंकीपॉक्स के संदिग्ध मरीजों के लिए बनाया गया है।

और पढ़े  दिल्ली-एनसीआर की हवा बेहद खराब: नौरोजी नगर का एक्यूआई 416, नोएडा-गाजियाबाद और गुरुग्राम में है ऐसा हाल
  • Related Posts

    ‘E20 बना 420’: राहुल गांधी ने कर्नाटक सरकार के दावे पर केंद्र को घेरा, पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने पर उठाए सवाल

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पेट्रोल में एथेनॉल की मात्रा को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर आरोप लगाया कि देश…

    वायु प्रदूषण: दिल्ली एनसीआर में हवा की हालत खराब, जानें आज कहां कितना दर्ज किया गया एक्यूआई

    दिल्ली-एनसीआर की हवा लगातार जहरीली होती जा रही है। राजधानी के कई इलाकों में एक्यूआई का स्तर 400 से ऊपर पहुंच गया है। दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण नियंत्रण के लिए ग्रेप-3…