दिल्ली- 11 साल की बच्ची को अगवा कर किया दुष्कर्म, फिर बेरहमी से ले ली जान, जंगल में मिला शव

दिल्ली का महरौली इलाका एक दिल दहला देने वाली घटना से कांप उठा है। यहां छतरपुर एक्सटेंशनसे एक 11 वर्षीय मासूम बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया और फिर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी गई। आरोपी ने बच्ची के शव को फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर जंगल में फेंक दिया। इस जघन्य अपराध ने पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल बना दिया है।

दिल्ली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के 6 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी कैब ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, सोमवार 22 जून की सुबह करीब पांच बजे जब बच्ची अपने परिवार के साथ फुटपाथ पर सो रही थी, तभी आरोपी ने उसका अपहरण कर लिया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और बाद में उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि उसने बच्ची का शव फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर फेंक दिया है।

 

दिल्ली पुलिस का कहना है कि महरौली इलाके में 11 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और उसकी हत्या के आरोप में एक कैब ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी के 6 घंटे के अंदर ही कर ली गई। ड्राइवर ने सोमवार 22 जून की सुबह 5 बजे बच्ची का अपहरण किया था, जब वह अपने परिवार के साथ फ़ुटपाथ पर सो रही थी। आरोपी ने पुलिस के सामने कबूल किया कि उसने बच्ची की लाश फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर फेंक दी थी।

और पढ़े  डूसू चुनाव पर दिल्ली HC सख्त: ‘अब बहुत हो चुका', गुंडागर्दी नहीं रुकी तो चुनाव रद्द करने की चेतावनी
  • Related Posts

    डूसू चुनाव पर दिल्ली HC सख्त: ‘अब बहुत हो चुका’, गुंडागर्दी नहीं रुकी तो चुनाव रद्द करने की चेतावनी

    दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) चुनाव प्रक्रिया के दौरान कथित गुंडागर्दी और अदालती आदेशों के उल्लंघन की घटनाओं पर गुरुवार को कड़ी नाराजगी जताई। अदालत ने चेतावनी दी…

    आज PM मोदी का जन्मदिन:- उपराष्ट्रपति-गृह मंत्री समेत तमाम लोगों ने दी बधाई,भारत में उत्सव जैसा माहौल

    आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उनकी जन्मभूमि वडनगर (गुजरात) से लेकर मौजूदा राजनीतिक कर्मभूमि वाराणसी (उत्तर प्रदेश) तक उत्सव जैसा माहौल है। उनके समर्थकों के अलावा देश के…