देहरादून: युवक ने लगाई फांसी, पत्नी और तीन माह की बच्ची को कमरे में किया बंद

Spread the love

 

रायपुर थाना क्षेत्र के सुन्दरवाला इलाके में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के दौरान उसने अपनी पत्नी और तीन माह की बच्ची को कमरे में बंद कर दिया था। घटना के बाद स क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार मंगलवार को सिटी कंट्रोल रूम के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली। कॉलर ने बताया कि सुन्दरवाला निवासी शुभम (24), पुत्र नरेंद्र सिंह, ने अपने घर के कमरे में खिड़की की ग्रिल से फंदा लगाकर जान दे दी है। सूचना मिलते ही रायपुर पुलिस मौके पर पहुंची।

मौके पर पहुंचने पर पता चला कि परिजनों ने युवक को फंदे से उतारकर कमरे के फर्श पर लिटा दिया था। तुरंत 108 एम्बुलेंस को बुलाया गया, जहां स्वास्थ्य कर्मियों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

जांच में जुटी पुलिस
इसके बाद फील्ड यूनिट टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कोरोनेशन अस्पताल भिजवाया, जहां पंचायतनामा की कार्रवाई भी की गई।

प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। बताया गया है कि मृतक का नवंबर 2024 में प्रेम विवाह हुआ था और वह ड्राइविंग का कार्य करता था। साथ ही पत्नी के साथ विवाद की बात भी सामने आई है।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- ऑफ सीजन में बंद रहने वाले होटल, रेस्त्रां को बड़ी राहत, कम बिजली खर्च की तो कम आएगा बिल
  • Related Posts

    लालकुआं- पत्रकार दीपक फुलेरा पर दर्ज FIR निरस्त करने की उठी मांग

    Spread the love

    Spread the love      उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के बैनर तले पत्रकारों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंप खटीमा के पत्रकार दीपक फुलेरा के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी निरस्त करने की…


    Spread the love

    देहरादून: सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के घर पहुंचकर CM धामी ने दी श्रद्धांजलि

    Spread the love

    Spread the love     मुख्यमंत्री धामी ने सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के निधन पर उनके जोहड़ी, देहरादून स्थित आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सीएम ने इस दौरान उनके परिजनों…


    Spread the love