देहरादून- दर्दनाक हादसा: आईटी पार्क क्षेत्र में पेड़ से टकराई बाइक, बिहार और नागालैंड के 2 छात्रों की मौत

Spread the love

ईटी पार्क क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई। दोनों शहर के एक निजी कॉलेज में पढ़ाई कर रहे थे।

मंगलवार रात करीब 11:58 बजे बुलेट बाइक से दो छात्र धोरणपुल से आईटी पार्क की ओर जा रहे थे। जब वे आईटी पार्क चौक से पहले आदर्श एन्क्लेव गेट के पास पहुंचे, तभी अचानक बाइक अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा में चली गई और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक चला रहा बिहार का रहने वाला युवक देव कुमार (22) और उसके साथ बैठा नागालैंड का रहने वाला रोनित विश्वास (19) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर दोनों घायलों को एंबुलेंस की सहायता से मैक्स अस्पताल पहुंचाया गया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद देव कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल रोनित विश्वास का इलाज जारी रखा। सिर और पैर में गंभीर चोटें होने के कारण बुधवार तड़के करीब चार बजे उपचार के दौरान उनकी भी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। दोनों छात्रों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने परिजनों को भी हादसे की सूचना दे दी है।


Spread the love
और पढ़े  नैनीताल: टैक्सी चालक ने की युवती से दुष्कर्म की कोशिश, पीड़िता पूरी रात सड़क के नीचे बने कलमठ पर छिपकर रही
  • Related Posts

    ईरान के मोजतबा खामेनेई का बयान- खाड़ी देशों पर हमले जारी रहेंगे, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज भी बंद रहेगा

    Spread the love

    Spread the loveईरान के नए सर्वोच्च नेता आयातुल्ला मोजतबा खामेनेई ने अमेरिका और इस्राइल के साथ जारी जंग के बीच अपना पहला बयान जारी किया, जिसे गुरुवार को सरकारी टेलीविजन…


    Spread the love

    भराड़ीसैंण- समान कार्य-समान वेतन की तैयारी तेज, ऊर्जा निगम मुख्यालय ने मांगी सभी उपनलकर्मियों की सूची

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड(यूपीसीएल) में उपनल के माध्यम से सेवा दे रहे कर्मचारियों को जल्द ही समान कार्य-समान वेतन का लाभ मिलेगा। यूपीसीएल ने इसकी तैयारी तेज कर…


    Spread the love