देहरादून- दर्दनाक हादसा: आईटी पार्क क्षेत्र में पेड़ से टकराई बाइक, बिहार और नागालैंड के 2 छात्रों की मौत

आईटी पार्क क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई। दोनों शहर के एक निजी कॉलेज में पढ़ाई कर रहे थे।

मंगलवार रात करीब 11:58 बजे बुलेट बाइक से दो छात्र धोरणपुल से आईटी पार्क की ओर जा रहे थे। जब वे आईटी पार्क चौक से पहले आदर्श एन्क्लेव गेट के पास पहुंचे, तभी अचानक बाइक अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा में चली गई और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक चला रहा बिहार का रहने वाला युवक देव कुमार (22) और उसके साथ बैठा नागालैंड का रहने वाला रोनित विश्वास (19) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर दोनों घायलों को एंबुलेंस की सहायता से मैक्स अस्पताल पहुंचाया गया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद देव कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल रोनित विश्वास का इलाज जारी रखा। सिर और पैर में गंभीर चोटें होने के कारण बुधवार तड़के करीब चार बजे उपचार के दौरान उनकी भी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। दोनों छात्रों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने परिजनों को भी हादसे की सूचना दे दी है।

और पढ़े  देहरादून: सहस्रधारा में हादसा, सड़क से 50 मी नीचे गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोग घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    देहरादून: आईएसबीटी में दो पक्ष भिड़े, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा और मारपीट करने के आरोप में 7 गिरफ्तार

    पटेलनगर क्षेत्र के आईएसबीटी में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद सार्वजनिक स्थान पर हंगामा और मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया। दोनों…