देहरादून- दिवाली पर बिजली की नहीं होगी किल्लत, 24 घंटे जगमग रखने के लिए UPCL ने तैयार किया खास प्लान

Spread the love

 

दिवाली पर 24 घंटे जगमग रखने के लिए यूपीसीएल ने खास प्लान तैयार किया है। कहीं कोई आपूर्ति संबंधी बाधा आएगी तो उसे न्यूनतम समय में दूर कर दिया जाएगा। यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार ने बताया कि इन दिनों बिजली की मांग करीब 4.6 करोड़ यूनिट चल रही है। इसके सापेक्ष उपलब्धता भी करीब इतनी ही है। दिवाली पर बिजली की मांग पांच करोड़ यूनिट से ऊपर पहुंचने का अनुमान है। इसके लिए यूपीसीएल ने पूरी तैयारी की है। बाजार से अनुमानित मांग के तहत बिजली खरीदी जाएगी।

एमडी कुमार ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि दिवाली पर आपूर्ति पर पल-पल नजर रखी जाए। कहीं आपूर्ति बाधित हो तो उपखंड अधिकारी से लेकर अधीक्षण अभियंता तक इसकी सूचना तुरंत मिले। उनसे यह सूचना यूपीसीएल मुख्यालय तक भी आए। इसके लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। मकसद ये है कि न्यूनतम समय में बिजली आपूर्ति सुचारु की जाए।

अगर कहीं ट्रांसफार्मर फूंकेगा तो वह भी न्यूनतम समय में बदला जाएगा। आकस्मिक परिस्थितियों के लिए यूपीसीएल ने सभी खंडों में ट्रॉली ट्रांसफार्मर की भी उपलब्धता सुनिश्चित की है। न केवल आपूर्ति बल्कि बिजली के लोड पर भी नजर रखी जाएगी। कहीं दिक्कत होगी तो वहां ट्रॉली ट्रांसफार्मर की मदद ली जाएगी। कहीं आपूर्ति संबंधी दिक्कत हो तो उपभोक्ता सीधे 1912 हेल्पलाइन नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा customercare@upcl.org पर ई-मेल भी कर सकते हैं।

 

यूजेवीएनएल भी तैयार

दिवाली के दौरान 24 घंटे निर्बाध बिजली उत्पादन के लिए यूजेवीएनएल भी तैयार है। यूजेवीएनएल के एमडी डॉ. संदीप सिंघल ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह इस दौरान अधिकतम विद्युत उत्पादन के लिए प्रतिबद्ध रहें। सभी हाइड्रो प्रोजेक्ट पर टीमें तैनात रहें। दिवाली के दौरान यूपीसीएल को अधिकतम बिजली उपलब्धता सुनिश्चित हो।

और पढ़े  धामी कैबिनेट का विस्तार-: शपथ ग्रहण होने के साथ ही नए मंत्रियों को मिला निजी स्टाफ, आदेश जारी

Spread the love
  • Related Posts

    हरिद्वार- रफ्तार पकड़ेंगे हरिद्वार में कुंभ मेले के निर्माण कार्य, CM ने दी 50.27 करोड़ की मंजूरी

    Spread the love

    Spread the love   हरिद्वार कुंभ मेला में होने वाले निर्माण कार्याें के लिए 50.27 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई। पहली किश्त के रूप में 20.11 करोड़। इसके अलावा…


    Spread the love

    कोटद्वार- आमपड़ाव क्षेत्र में डीजे बजाने से रोकने पर बवाल, 2 भाइयों ने पुलिस टीम पर किया हमला

    Spread the love

    Spread the love   कोटद्वार के आमपड़ाव क्षेत्र में देर रात डीजे बजाने से रोकने पर बवाल हो गया। दो भाइयों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस दौरान पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। वहीं, पुलिस…


    Spread the love