देहरादून: नोटिस की सुनवाई में मतदाता जो दस्तावेज देंगे, उनका होगा सत्यापन, राज्य स्तरीय नोडल अधिकारी बनाए

चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रपत्र में विसंगतियों पर मतदाता नोटिस के जवाब में जो दस्तावेज देंगे, संबंधित विभागों से आयोग उनका सत्यापन कराएगा। इसके लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने सचिवालय में बैठक लेते हुए विभिन्न विभागों के निदेशक एवं उच्च अधिकारियों को राज्य स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त किया।

इन सभी नोडल अधिकारियों को मतदाताओं की ओर से सुनवाई के दौरान प्रस्तुत किए जा रहे दस्तावेजों के सत्यापन की जिम्मेदारी सौंपी गई। डॉ. पुरुषोत्तम ने निर्देश दिए कि आयोग की ओर से निर्धारित 11 दस्तावेजों में मुख्य रूप से शैक्षिक प्रमाणपत्र, स्थाई निवास, जाति प्रमाणपत्र, जन्म प्रमाणपत्र, परिवार रजिस्टर जैसे अभिलेखों को सत्यापित करने के लिए ससमय कार्रवाई की जाए। जिले में तैनात नोडल अफसरों के साथ समन्वय बनाते हुए राज्य स्तर पर निरंतर मॉनिटरिंग की जाए।

दस्तावेजों के सत्यापन के लिए मैट्रिकुलेशन, शैक्षिक प्रमाणपत्रों के सत्यापन के लिए निदेशक, माध्यमिक शिक्षा व उच्च शिक्षा, स्थाई निवास, जाति प्रमाणपत्रों, भवन आवंटन प्रमाणपत्रों के सत्यापन के लिए राजस्व परिषद, जन्म प्रमाणपत्र के लिए निदेशक शहरी विकास, निदेशक स्वास्थ्य, परिवार रजिस्टर, भवन आवंटन के लिए निदेशक पंचायतीराज, विभिन्न विभागों के ऑनलाइन सेवा के लिए निदेशक आईटीडीए को राज्य स्तरीय नोडल नियुक्त किया गया है।
चुनाव अधिकारी निरीक्षण के लिए मैदान में उतरे
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. पुरुषोत्तम के निर्देशों के बाद चुनाव अधिकारी भी एसआईआर निरीक्षण के लिए मैदान में उतर गए। खुद सीईओ डॉ. पुरुषोत्तम ने सोमवार को हरिद्वार पहुंचकर निरीक्षण और समीक्षा बैठक की। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने देहरादून में निरीक्षण, समीक्षा की। संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी पीसी दुमका ने चंपावत में समीक्षा की। अन्य जिलों में भी जाएंगे। सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी सोमवार को उत्तरकाशी पहुंचे। इसके बाद वे टिहरी व ऊधमसिंह नगर की समीक्षा करेंगे। उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी चमोली, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर की समीक्षा करेंगे।
और पढ़े  उत्तराखंड: बदरीनाथ विधानसभा में कहां दिखे विकास कार्य? दो विधायकों ने जमकर खर्ची निधि, काम अभी भी अधूरे
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…