देहरादून- आंदोलनरत दिव्यांग छात्रों का प्रदर्शन खत्म, लिखित आश्वासन का अध्ययन करने के बाद माने

लैपटॉप, छात्रावास, मैदान और जिम समेत विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलनरत दिव्यांग छात्रों का प्रदर्शन मंगलवार को समाप्त हो गया। छात्रों को संस्थान की ओर से मिले लिखित आश्वासन का अध्ययन करने के बाद छात्रों ने यह फैसला लिया।

राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान (एनआईईपीवीडी) के मॉडल स्कूल फॉर विजुअल डिसएबिलिटीज (एमएसवीडी) के छात्र अपनी मांगों को लेकर बीती तीन अगस्त से आंदोलन कर रहे थे। मंगलवार को संस्थान के निदेशक डॉॅ. विनोद कैन ने वीडियो जारी करते हुए बताया कि छात्रों की सभी मांगों पर उच्च अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की गई।
छात्रों की सभी मांगों को मान लिया गया है। सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय के सहयोग से मामले के समाधान के लिए तत्काल प्रशासनिक कदम उठाए गए। छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने के बाद सक्षम प्राधिकारी की ओर से कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई, जिनके तहत संस्थान में विभिन्न सुधारात्मक बदलाव लागू किए जा चुके हैं। संस्थान प्रशासन ने कहा कि एमएसवीडी देशभर में दृष्टिबाधित छात्रों की शिक्षा और सशक्तिकरण के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक गुणवत्ता के लिए जाना जाता है।
और पढ़े  HALDWANI- लालकुआं पुलिस ने 110 पाउच कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
  • Related Posts

    HALDWANI- लालकुआं पुलिस ने 110 पाउच कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

        डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी…

    करवा चौथ 2026- करवा चौथ पर भद्रा कब से कब तक रहेगी? जानें समय..

    करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष धार्मिक महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुखी वैवाहिक जीवन और परिवार की खुशहाली की कामना…