देहरादून- अब उत्तराखंड में SIR की तैयारी, चुनाव आयोग जल्द कर सकता है घोषणा, जून में संभावित

पांच राज्यों के चुनाव के बाद अब चुनाव आयोग उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की तैयारी में है। जल्द ही आयोग इसकी घोषणा कर सकता है और संभावित तौर पर जून में एसआईआर होगा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम के निर्देशों पर प्रदेश में प्री एसआईआर गतिविधि कई माह से चल रही है। इसके तहत अब तक 84 लाख में से 87 प्रतिशत मतदाताओं की 2003 की मतदाता सूची के सापेक्ष बीएलओ मैपिंग पूरी हो चुकी है।

बाकी के लिए अभी प्रयास जारी हैं। इधर राज्य में इन दिनों जनगणना का काम भी चल रहा है। माना जा रहा है कि चुनाव आयोग जल्द एसआईआर की घोषणा करेगा। 24 मई को जनगणना का पहला चरण पूरा हो जाएगा। संभावना है कि आयोग इसके बाद ही राज्य में एसआईआर शुरू करेगा।

और पढ़े  उत्तराखंड मौसम- मानसून की धीमी हुई रफ्तार, चढ़ने लगा पारा, कल बारिश का येलो अलर्ट
  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…