देहरादून- अब सिर्फ IRCTC के माध्यम से ही होगी केदारनाथ हेली सेवा की बुकिंग, 10 अप्रैल से पोर्टल खोलने की तैयारी

 

त्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने केदारनाथ हेली सेवा के टिकट बुकिंग की तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस बार हेली टिकट की शत प्रतिशत बुकिंग आईआरसीटीसी के माध्यम से ऑनलाइन होगी। 10 अप्रैल से बुकिंग पोर्टल खोलने की तैयारी है। पहले चरण के स्लॉट में 20 दिन की यात्रा के लिए हेली टिकट की बुकिंग की जाएगी।

 

रविवार को यूकाडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ.आशीष चौहान की अध्यक्षता में आईआरसीटीसी अधिकारियों के साथ टिकट बुकिंग व्यवस्था पर बैठक हुई। 21 अप्रैल से शुरू होने वाली शटल सेवा के सुचारु संचालन पर विस्तार से चर्चा कर कई निर्णय लिए गए। इस बार हेली सेवा के लिए यूकाडा ने गुप्तकाशी, सिरसी व फाटा हेलिपैड से आठ रूटों पर चार ऑपरेटरों का चयन किया गया है। संवाद

शटल रद्द होने पर जल्द वापस मिलेगा किराया : बैठक में मौसम के कारण शटल रद्द होने पर यात्रियों को किराया वापस करने के मुद्दे पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने पिछली यात्रा के दौरान यात्रियों के रिफंड में देरी का मुद्दा उठाया। इस पर यूकाडा ने आश्वस्त किया कि इस बार ऐसा करने होने पर आवश्यकतानुसार नोटिस जारी किए जाएंगे।

और पढ़े  यूकेएसएसएससी: ग्रुप-सी के 553 पदों पर आज से आवेदन शुरू, 12वीं पास के लिए मौका, कैसे भरना है फॉर्म?
  • Related Posts

    हरिद्वार: कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मैक्स की टक्कर से तीनों वाहन क्षतिग्रस्त, दुर्घटना में चालक चोटिल

    हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे स्थित कांगड़ी फ्लाईओवर पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नजीबाबाद की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार मैक्स वाहन ने हरिद्वार से नजीबाबाद की…

    नो-एंट्री बेअसर: आदेश को ठेंगा दिखाकर क्वारब बाईपास से दौड़े भारी वाहन, मौत बनकर दरक रही पहाड़ी

    अल्मोड़ा जिले के क्वारब बाईपास पर वाहन चालक जिला प्रशासन के आदेश का उल्लंघन कर यात्रियों की जिंदगी दांव पर लगा रहे हैं। जिला प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए…