देहरादून- दो गुटों के विवाद में मुजफ्फरनगर के छात्र की मौत, हिरासत में तीन युवक

राजधानी देहरादन के प्रेमनगर क्षेत्र केहरी गांव में छात्रों के दो गुटों में विवाद हो गया। इस विवाद में एक छात्र की मौत हो गई। वारदात के बाद तीन छात्र हिरासत में लिए गए हैं। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि सोमवार रात सूचना मिली थी कि कुछ युवकों के बीच आपसी मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद दून अस्पताल रैफर किया गया। जहां उपचार के दौरान देर रात मुजफ्फरनगर के भोपा निवासी, दिव्यांशु जाटराना (22) की मौत हो गई है।  परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

दोनों पक्षों के युवक एक निजी संस्थान में छात्र है। विवाद की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। इसके चलते सोमवार रात दोनों पक्षों में विवाद हुआ। घटना में शामिल तीनयुवकों को हिरासत में लिया गया है।

और पढ़े  हल्द्वानी / तीनपानी- रफ्तार 120 , परखचे उड़े और 3 जिंदगियां खत्म: कार डिवाइडर से टकराकर दूर तक घिसटती चली गई
  • Related Posts

    HALDWANI- लालकुआं पुलिस ने 110 पाउच कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

        डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी…

    करवा चौथ 2026- करवा चौथ पर भद्रा कब से कब तक रहेगी? जानें समय..

    करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष धार्मिक महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुखी वैवाहिक जीवन और परिवार की खुशहाली की कामना…