HALDWANI: सरकार के 4 साल- कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या बोलीं- सीएम के नेतृत्व में हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा उत्तराखंड

Spread the love

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सोमवार को विकास खंड सभागार में जन-जन की सरकार- चार साल बेमिसाल थीम पर आधारित बहुउद्देशीय शिविर को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड लगातार तरक्की कर रहा है। भविष्य में यह देश के प्रथम राज्यों की श्रेणी में गिना जाएगा। आर्या ने राज्य में वात्सल्य योजना, महिलाओं के लिए तीस फीसदी क्षैतिज आरक्षण और खिलाड़ियों को चार फीसदी आरक्षण देने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि पिछले चार वर्षों में राज्य की अर्थव्यवस्था डेढ़ गुना बढ़ी है।

 

एसडीजी रैंकिंग में उत्तराखंड देश में पहले स्थान पर आया है। कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड सरकार की उपलब्धियों से संबंधित ‘संकल्प से सिद्धि: विकसित उत्तराखंड’ पुस्तक का विमोचन भी किया गया। स्वास्थ्य, उद्योग, रेशम, कृषि, आयुर्वेद, होम्योपैथिक, शहरी विकास, पशुपालन और समाज कल्याण विभागों ने प्रदर्शनी लगाई। इस अवसर पर दायित्वधारी रेनू अधिकारी, दीपक महरा, सुरेश चंद्र भट्ट, महापौर गजराज बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख मंजू गौड़ और पार्टी जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने भी संबोधित किया।


Spread the love
और पढ़े  खटीमा में बिजली आपूर्ति होगी मजबूत, आयोग ने दी 8.16 करोड़ निवेश को मंजूरी
  • Related Posts

    देहरादून- पहाड़ से मैदान तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बाढ़ की चेतावनी, इन 4 जिलों में स्कूल बंद

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से राज्य के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के…


    Spread the love

    देहरादून- हेलिपैड पर नन्हीं बच्ची को देख रुके CM, खूब दुलार कर पूछे सवाल, बच्ची ने दिए जवाब

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को देहरादून स्थित पुलिस लाइन हेलिपैड पर एक स्कूली बच्ची से मुलाकात की। मुख्यमंत्री स्वयं बच्ची के पास पहुंचे और उससे पढ़ाई, शिक्षा…


    Spread the love