देहरादून- नए तबादला सीजन में 40 हजार से ज्यादा कर्मचारियों के नहीं होंगे तबादले, गृह मंत्रालय का अनुरोध

Spread the love

 

 

क अप्रैल से शुरू होने जा रहे नए तबादला सीजन में 40 हजार से ज्यादा कर्मचारियों के शुरुआती दिनों में तबादले नहीं होंगे। गृह मंत्रालय ने जहां जनगणना के दोनों चरणों के दौरान तबादले न करने का अनुरोध किया है तो वहीं अप्रैल में ही चुनाव आयोग का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) भी शुरू होगा।

 

जनगणना : 30 हजार से ज्यादा कर्मचारी लगेंगे

प्रदेश में जनगणना दो चरणों में होगी। पहले चरण में 25 अप्रैल से 24 मई के बीच मकान सूचीकरण होगा। इसके लिए प्रशिक्षण शुरू हो गया है। हिमाच्छादित क्षेत्रों में सितंबर में जनगणना कराने के बाद अगले साल फरवरी में जनगणना शुरू होगी। इस पूरी प्रक्रिया में लगे कर्मचारियों के तबादले नहीं होंगे। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित स्टेट लेवल इंपावर्ड कमेटी की बैठक में गृह मंत्रालय का यह अनुरोध जनगणना निदेशक ईवा आशीष श्रीवास्तव ने रख दिया है। लिहाजा, इन सभी कर्मचारियों का तबादला अप्रैल में नहीं होगा।

एसआईआर : बीएलओ समेत 12 हजार कर्मचारी लगेंगे

चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में 11,700 बीएलओ समेत 12 हजार से अधिक अधिकारी, कर्मचारी लगेंगे। इसके लिए आयोग ने अप्रैल माह तय कर दिया है। तिथियों की घोषणा बाकी है। एसआईआर की प्रक्रिया करीब एक माह तक चलेगी। इस दौरान इसमें लगे कर्मचारियों के तबादले नहीं होंगे।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- गैरसैंण में बजट सत्र के बाद कांग्रेस की प्रेसवार्ता, नेता प्रतिपक्ष ने सरकार पर जड़े आरोप
  • Related Posts

    हल्द्वानी- सक्षम महिला समर्थ भारत का सफल आयोजन।।

    Spread the love

    Spread the love  आज दिनांक 17 मार्च 2026 को तेजस्विनी जन सेवा समिति द्वारा महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य को लेकर महिला संवाद कार्यक्रम “सक्षम महिला समर्थ भारत” का आयोजन किया…


    Spread the love

    पौड़ी- जनपद पौड़ी में चार स्थानों पर आपदा मॉक ड्रिल, नदी उफान, भूस्खलन, बस हादसा और आग की घटनाओं पर परखा गया सिस्टम

    Spread the love

    Spread the love    आज मंगलवार को जनपद पौड़ी के चार अलग-अलग स्थानों पर आपदा मॉक अभ्यास आयोजित किया गया। इस दौरान बस दुर्घटना, नदी का जलस्तर बढ़ने, जंगल में…


    Spread the love