देहरादून- जमीन हड़पने का मामला..BJP विधायक अरविंद पांडे बोले-दोषी पाया गया तो राजनीति छोड़ दूंगा

Spread the love

 

 

दरपुर से भाजपा विधायक अरविंद पांडे के भाई देवानंद पांडे एवं चार अन्य के खिलाफ बाजपुर पुलिस ने फर्जीवाड़ा कर जमीन हड़पने के आरोप में धोखाधड़ी और धमकी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। भाजपा विधायक ने मामले में पुलिस महानिदेशक से मिलकर प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि मामले में दोनों पक्षों का नार्को टेस्ट कराया जाए।

भाजपा विधायक ने यह भी कहा कि वह या उनका परिवार यदि प्रकरण में दोषी पाया जाता है, तो वह राजनीति छोड़ देंगे। गांव बहादुरगंज निवासी संजय बंसल ने कोतवाली में तहरीर दी थी। बताया कि उसकी गांव मुंडिया पिस्तौर में जमीन है। उन्होंने आपसी रजामंदी से मझरा बक्श निवासी एक व्यक्ति को जमीन काम करने और देखभाल के लिए दी थी।

 

जमीन हड़पने की कोशिश की
21 अगस्त 2025 को प्राधिकरण की ओर से उन्हें मौके पर बुलाया गया। उक्त भूमि पर नए निर्माण करने पर उन्हें एक कारण बताओ नोटिस दिया गया। बताया कि यह निर्माण अवैध है। उसे ध्वस्त करा दो। मौके पर मौजूद विधायक के भाई ने अन्य साथियों के साथ मुझे धमकी दी कि जमीन पर दोबारा दिखाई मत देना और फोटो स्टेट कागजात फेंक दिए। कहा कि कागज पढ़ लो जमीन हमारी है। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने मिलकर फर्जी तरीके से किरायानामा बनाकर जमीन हड़पने की कोशिश की है और मुझे धमकी भी दी गई।

पुलिस ने पीड़ित संजय बंसल की तहरीर पर गदरपुर विधायक अरविंद पांडे के भाई देवानंद पांडे, जय प्रकाश तिवारी, मोहन पांडे, किशन पांडे निवासी मोहल्ला मजरा बक्श बाजपुर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की। पूरे मामले की विवेचना एसआई कैलाश चंद नगरकोटी को सौंपी है।

और पढ़े  अल्मोड़ा: क्रश बैरियर तोड़कर 60 मीटर नीचे गिरी अनियंत्रित कार, हादसे में दिल्ली के दंपती की मौत, बेटा गंभीर

Spread the love
  • Related Posts

    बदरी-केदार में बर्फबारी: मौसम हुआ मेहरबान- चांदी जैसी चमकी बदरी-केदार और गंगोत्री की पहाड़ियां, तस्वीरों में देखें मनमोहक नजारा

    Spread the love

    Spread the loveपिछले कुछ दिनों से मौसम की मेहरबानी बनी हुई है। जिससे अब चोटियां हिमाच्छादित हो गई हैं। बदरीनाथ धाम में भी कई बार बर्फबारी हो चुकी है, धाम…


    Spread the love

    उत्तराखंड का मौसम : बारिश से लौटी ठंड, 5 जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आज बर्फबारी के आसार

    Spread the love

    Spread the loveतीन दिन साफ रहे मौसम के बाद रविवार को बादल छाने और हल्की बारिश होने से मैदानी इलाकों में ठंड का अहसास हुआ। हालांकि तापमान में कोई खास…


    Spread the love