अल्मोड़ा: क्रश बैरियर तोड़कर 60 मीटर नीचे गिरी अनियंत्रित कार, हादसे में दिल्ली के दंपती की मौत, बेटा गंभीर

 

 

बाड़ेछीना-सेराघाट मार्ग पर अनियंत्रित हुई कार क्रश बैरियर तोड़कर 60 मीटर नीचे दूसरी सड़क पर जा गिरी। हादसे में दिल्ली निवासी प्रणब रॉय (75) और उनकी पत्नी शुभी रॉय (72) की मौत हो गई। प्रणब के बेटे सिद्धार्थ रॉय (47) गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने कटर से वाहन काटकर शव बाहर निकाले। सिद्धार्थ को गंभीर हालत में अल्मोड़ा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नई दिल्ली के महरौली थानांतर्गत मंगलपुर निवासी सिद्धार्थ अपने पिता प्रणब और मां शुभी के साथ स्काॅर्पियो (डीएल 3 सीसीजेड 8690) से उत्तराखंड आए थे। कैंची धाम दर्शन करने के बाद सभी लोग मुनस्यारी जा रहे थे।

 

एसओ धौलछीना सुनील सिंह बिष्ट ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब तीन बजे बाड़ेछीना-सेराघाट मोटर मार्ग पर कसाण बैंड के पास वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और क्रश बैरियर तोड़ते हुए सीधे 60 मीटर नीचे दूसरी सड़क पर जा गिरा। तीनों लोग वाहन में दब गए। राहगीरों ने बचाव शुरू किया लेकिन अंदर तीनों लोग फंसे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह घायल सिद्धार्थ को निकाला और निजी वाहन से अल्मोड़ा भेजा। कटर के जरिए वाहन को काटकर प्रणब और शुभी के शव निकाले गए।

शिक्षक ने पेश की इंसानियत की मिसाल : हादसे के तुरंत बाद स्थानीय शिक्षक राकेश मेहरा बचाव के लिए आगे आए। उन्होंने बिना समय गंवाए गंभीर रूप से घायल सिद्धार्थ रॉय को अपने निजी वाहन से धौलछीना अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद सिद्धार्थ को हायर सेंटर अल्मोड़ा रेफर कर

दिया गया।

और पढ़े  देहरादून फर्जी प्रमाणपत्र मामला: जन सेवा केंद्रों पर प्रशासन की कार्रवाई, मिली कई अनियमितताएं, चार किए सील

कसाण बैंड के बाद क्रश बैरियर तोड़कर वाहन नीचे सड़क पर गिर गया था। तत्काल पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाया। दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, घायल को अस्पताल भेजा गया। कारणों की जांच की जा रही है।
– देवेंद्र पीचा, एसएसपी

  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…