Uttarakhand- मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए तय जनसंख्या मानकों में संशोधन का आ सकता है प्रस्ताव,आज बैठक

मध्य क्षेत्रीय परिषद की 17वीं स्थायी समिति की आज छत्तीसगढ़ के रायपुर में होने वाली बैठक में उत्तराखंड की ओर से मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए तय जनसंख्या मानकों में संशोधन सहित कई प्रस्ताव रखे जाएंगे।

स्थायी समिति की बैठक में सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि बढ़ाने, हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज की स्थापना, आपदा से क्षतिग्रस्त सिंचाई नहरों के पुनर्निर्माण के लिए मानकों में संशोधन का प्रस्ताव भी आ सकता है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में होने वाली इस उच्चस्तरीय बैठक में उत्तराखंड सरकार की ओर से कई अहम मुद्दे रखे जाएंगे।

 

मध्य क्षेत्रीय परिषद में उत्तराखंड के साथ उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ शामिल हैं, परिषद का उद्देश्य राज्यों के बीच आपसी समन्वय, विकास कार्यों की समीक्षा और साझा समस्याओं के समाधान के लिए ठोस निर्णय लेना है। बैठक में उत्तराखंड के सचिव बीवीआरसी पुरुषोत्तम सहित छह वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।

 

और पढ़े  देहरादून: कैब चालक ने महिला न्यायिक अधिकारी से राइड के दौरान की बदसलूकी, अपहरण करने का किया प्रयास
  • Related Posts

    पौड़ी गढ़वाल- दिव्यांग बच्चों ने खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया दमखम, उत्साह और प्रतिभा का किया प्रदर्शन

          समावेशी शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों को खेल गतिविधियों से जोड़ने, उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद के सभी विकासखंडों में…

    हल्द्वानी: तीनपानी फ्लाईओवर हादसे में घायल छात्र प्रांजल की मौत, अब तक तीन की जान गईं, छात्रा का जारी है उपचार

    हल्द्वानी के तीनपानी के पास फ्लाईओवर पर हुए भीषण सड़क हादसे में घायल 17 वर्षीय प्रांजल मावड़ी ने रामपुर रोड स्थित निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। वह 12वीं पास कर…