देहरादून: पत्रकार पंकज मिश्रा का दोबारा हुआ पोस्टमार्टम, हत्या के आरोप में 2 लोग गिरफ्तार

 

पत्रकार पंकज मिश्रा की हत्या के आरोप में पुलिस ने एक पत्रकार अमित सहगल और उसके मुंबई निवासी दोस्त पार्थोशील को बुधवार शाम गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले पुलिस ने दोनों से पूरे दिन पूछताछ की। पता चला कि दोनों आरोपी घटना के एक दिन पहले मिश्रा के घर गए और उनके साथ मारपीट की। आरोपी वहां से मिश्रा और उनकी पत्नी के फोन भी अपने साथ लेकर आए थे। उधर, बुधवार को मिश्रा के शव का दोबारा डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। मृत्यु की वजह स्पष्ट न होने के कारण डॉक्टरों ने फिर से विसरा सुरक्षित रखने की सलाह दी है।

 

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि दून विहार क्षेत्र के घर में एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा है। मौके पर राजपुर थाना पुलिस पहुंची तो पता चला कि यह घर स्वतंत्र पत्रकार पंकज मिश्रा का है जो यहां किराए पर रहते हैं। पंकज मिश्रा फर्श पर पड़े हुए थे। एंबुलेंस के माध्यम से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

आवश्यक कार्रवाई के बाद उनका पोस्टमार्टम कराया गया लेकिन मृत्यु की वजह स्पष्ट नहीं हुई। एसएसपी ने बताया कि पंकज मिश्रा के भाई लखनऊ निवासी अरविंद मिश्रा व अन्य परिजनों ने उनसे मुलाकात की थी। बताया था कि सोमवार रात को अनारवाला कैंट निवासी अमित सहगल और उसका दोस्त मुंबई निवासी पार्थोशील पंकज मिश्रा के घर आए थे। 

आरोप है कि इन दोनों ने पंकज मिश्रा के साथ गाली गलौज की और फिर मारपीट करने लगे। कुछ देर बाद दोनों ने मिश्रा और उनकी पत्नी का फोन छीन लिया। इस पर दोनों के खिलाफ हत्या, मोबाइल चोरी, घर में घुसकर हमला करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। परिजनों ने यह भी मांग की कि मिश्रा का दोबारा पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल से कराया जाए। परिजनों की मांग पर दोबारा पोस्टमार्टम कराया गया।

और पढ़े  उत्तराखंड: उत्तरकाशी और यमुनोत्री घाटी में भूकंप के तेज झटके, कंपन महसूस होते ही घरों से बाहर भागे लोग

इसके बाद अमित सहगल और पार्थोशील को पूछताछ के लिए बुलाया गया। गहन पूछताछ के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में परिजनों और आसपास के लोगों के बयान भी दर्ज किए गए हैं। मौके पर फोरेंसिक जांच कराने के बाद वहां के सीसीटीवी फुटेज भी देखी जा रही है। सहगल एक न्यूज पोर्टल भी चलाता है।

  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…