कैंट थानाक्षेत्र के डाकरा इलाके में एक बच्ची पड़ोसी के घर में सफाई करने के दौरान पैर फिसलने से दूसरी मंजिल से गेट की नुकीली ग्रिल पर गिर गई। इससे उसका जबड़ा बुरी तरह फट गया। बच्ची की हालत नाजुक है। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी मकान मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
थानाध्यक्ष केके लुंठी के मुताबिक घटना सोमवार सुबह करीब 10 बजे की है। बच्ची की मां नीतू ने बताया कि उनकी बेटी अपने छोटे भाई के साथ घर के बाहर खेल रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाली कमलेश उपाध्याय बच्ची को 50 रुपये का लालच देकर अपने घर ले गई।







